{"_id":"68efdde0768461bd8f097c5b","slug":"parneet-kaur-came-first-in-the-painting-competition-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-142138-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: चित्रकला प्रतियोगिता में परनीत कौर रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: चित्रकला प्रतियोगिता में परनीत कौर रही प्रथम
Wed, 15 Oct 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
रतिया। खालसा त्रिशताब्दी राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
पर्यावरण सरंक्षण, नशा मुक्ति, नारी सशक्तिकरण व पर्यावरण प्रदूषण आदि विषयों पर छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. कुलदीप सिंह ने बताया की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर परनीत कौर, द्वितीय स्थान पर खुशप्रीत कौर व तृतीय स्थान पर रिंपी रही।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ सुमित्रा सांगवान ने किया। प्रतियोगिता के इंचार्ज प्रो. प्रवीन धनखड़ ने कहा कि विद्यार्थियों को इस प्रकार की कलात्मक व सह-शैक्षणिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर प्रो सुनील वर्मा व प्रो पूनम कौर सोनी उपस्थित रहे।