{"_id":"6a679d3ea23b0fce30000d29","slug":"park-benches-broken-elderly-unable-to-find-a-place-to-sit-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-158179-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पार्क में रखी सीटें टूटीं, बुजुर्गों को बैठने की लिए नहीं मिल जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पार्क में रखी सीटें टूटीं, बुजुर्गों को बैठने की लिए नहीं मिल जगह
Mon, 27 Jul 2026 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
गांव मताना के पार्क में बैठने के लिए रखी सीट की स्थिति। स्रोत ग्रामीण
- फोटो : Archive
फतेहाबाद। गांव मताना स्थित सार्वजनिक पार्क में शरारती तत्वों ने ग्रामीणों के बैठने के लिए रखी गई सीमेंट की सीटों को तोड़ डाला और उनमें से लोहे का सरिया निकालकर ले गए। इससे अब पार्क में बैठने के लिए पर्याप्त सीटें नहीं बची हैं। ऐसे में लोगों ने ग्राम पंचायत व जिला प्रशासन से पार्क में नई सीटें रखने की मांग की है।
ग्राम पंचायत की ओर से ग्रामीणों की सुविधा के लिए पार्क में 12 सीमेंट की बेंच (सीटें) रखवाई गई थीं। यह पार्क गांव के लोगों के लिए सुबह और शाम के समय टहलने तथा बैठने का मुख्य स्थान है। रोजाना शाम को गांव के बुजुर्ग, युवा और बच्चे यहां फुर्सत के पल बिताने आते हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से असामाजिक तत्वों ने पार्क को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है।
शरारती तत्व अब तक 7 सीटों को पूरी तरह तोड़ चुके हैं और उनके अंदर लगे लोहे का सरिया चोरी कर ले गए हैं। पार्क में अब केवल 5 सीटें ही बची हैं जिससे यहां आने वाले ग्रामीणों को बैठने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में लोगों को घास या जमीन पर बैठना पड़ता है।
विज्ञापन
ग्रामीण रोहताश, भजन लाल, विक्रम और राजपाल ने बताया कि शाम के समय जब लोग पार्क में पहुंचते हैं तो सीटों की कमी के कारण सभी को जगह नहीं मिल पाती। उन्होंने ग्राम पंचायत और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है कि पार्क की व्यवस्था को जल्द दुरुस्त किया जाए।
ग्रामीणों ने पार्क में टूटी सीटों की जगह नई सीमेंट की सीटें रखवाने तथा पार्क में गश्त बढ़ाकर असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने की अपील की है ताकि सार्वजनिक संपत्ति को और नुकसान न पहुंचे।
-- -- -- -- -- -- --
:: पार्क में बैठने के लिए रखी गई सीटों में से कई सीटें पिछले 6 माह से टूटी हुई है। ग्राम पंचायत की ओर से जल्द ही पार्क व गांव के सार्वजनिक स्थानों पर बैठने की सीटें रखी जाएगी।
दलबीर, सरपंच, गांव मताना।