{"_id":"62a8c9320161df467e6b28c3","slug":"parents-and-children-postponed-the-sit-in-on-the-promise-of-dc-fatehabad-news-hsr634270154","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी के वादे पर अभिभावकों और बच्चों ने स्थगित किया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी के वादे पर अभिभावकों और बच्चों ने स्थगित किया धरना
विज्ञापन
अभिभावकों व विद्यार्थियों से बातचीत करते डीईओ दयानंद सिहाग।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। सरकारी स्कूल प्रबंधक समिति एवं अभिभावक मंच द्वारा बच्चों को साथ लेकर स्कूलों में किताबें व शिक्षकों का प्रबंध करने और फीस लागू करने के विरोध में सोमवार को डीसी दफ्तर के सामने शुरू किया गया पड़ाव स्थगित कर दिया है। डीसी के साथ हुई बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया। अभिभावकों की जिला प्रशासन से दो दौर की बातचीत हुई।
गौरतलब है कि सोमवार सुबह अलग-अलग गांवों व शहर से पैदल मार्च करते हुए बड़ी संख्या में सरकारी स्कूलों के बच्चे, उनके अभिभावक और ग्रामीण डीसी दफ्तर के सामने जुटे। इस शैक्षणिक सत्र के तीन महीने बीत जाने पर भी किताबें न मिलने, सरकारी स्कूलों में फीस लगाने, अध्यापकों की कमी व वजीफे बंद करने समेत अन्य स्थानीय मुद्दों को लेकर बच्चों व अभिभावकों ने शहर में प्रदर्शन किया।
पहले सीटीएम व डीईओ से हुई बातचीत, फिर डीसी से मिले
सीटीएम व डीईओ के साथ पहले दौर की बातचीत हुई, लेकिन वह सिरे नहीं चढ़ सकी। इसके बाद डीसी ने बातचीत के लिए बुलाया। अभिभावकों की ओर से योगिंद्र सिंह भूथन, बेगराज, देशराज माचरा, सुरेश जांडली, कृष्ण ज्याणी, मनिंदर कोच, पूर्ण सिंह, एडवोकेट शहनवाज, उमेद चंद्रावल, ओमप्रकाश, भूषण कुमार डीसी से मिले। बातचीत में डीसी प्रदीप कुमार ने बताया कि 30 जून तक जिले के सभी स्कूलों में किताबें हर हाल में पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन
स्वामी नगर फतेहाबाद के स्कूल में रास्ते के लिए निशानदेही प्रक्रिया शुरू कर शीघ्र ही रास्ता दिलाएंगे। बीघड़ स्कूल में नए कमरे जल्द बनने शुरू होंगे। पीने के पानी का प्रबंध होगा। साइंस व कॉमर्स स्ट्रीम शुरू करने की पहल होगी। फुटबॉल नर्सरी की देखरेख के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। बरसीन एसएमसी के प्रस्ताव के अनुसार कन्या प्राथमिक पाठशाला व राजकीय माध्यमिक विद्यालय को एक ही कांप्लेक्स में शुरू करने की दिशा में काम होगा। भूथन कलां के कन्या प्राथमिक पाठशाला व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ाई बेहतर करने के लिए तालमेल स्थापित किया जाएगा। फतेहाबाद व अन्य लड़कियों के स्कूलों के आगे असामाजिक तत्वों के जमावड़े को रोकने के लिए पुलिस की गश्त रहेगी।
37 स्कूलों में पहली कक्षा में दाखिले की प्रक्रिया शुरू
डीईओ दयानंद सिहाग ने बताया कि फैमिली आईडी के कारण 57 स्कूलों में से 37 स्कूलों में पहली क्लास में एडमिशन न होने की समस्या का समाधान कर दिया है। बाकी बचे 20 स्कूलों में भी जल्द ही पहली कक्षा में दाखिले हो जाएंगे। अध्यापकों व अन्य सहायक स्टाफ की नई भर्ती, मॉडल संस्कृति स्कूलों में फीस बंद करने, बच्चों की संख्या के अनुसार अध्यापकों के एडजेस्टमेंट का अधिकार डीईओ को देने, दूरदराज के गांवों व ढाणियों से आने वाले बच्चों के लिए परिवहन की सुविधा उपलब्ध करवाने संबंधी मांगें डीसी ने सरकार को तुरंत भेजने व हल करवाने की बात कही। अभिभावकों ने चेतावनी दी कि समझौते के अनुसार प्रशासन व सरकार आगे नहीं बढ़ते हैं तो 6 जुलाई के बाद आंदोलन तेज किया जाएगा।