फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Papiha Park will be adopted by the crematorium land reform meeting, will pay

पपीहा पार्क को श्मशान भूमि सुधार सभा लेगी गोद, नप करेगी भुगतान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Papiha Park will be adopted by the crematorium land reform meeting, will pay
फतेहाबाद का पपीहा पार्क। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर के मॉडल टाउन के पपीहा पार्क को श्मशान भूमि सुधार सभा गोद लेगी। पपीहा पार्क का सुंदरीकरण होने के बाद इस पार्क को शमशान भूमि सुधार सभा संभालेगी। पार्क को गोद लेने को लेकर नप अधिकारियों और श्मशान भूमि सुधार सभा के पदाधिकारियों के बीच बैठक हुई है। गोद लेने के लिए शमशान भूमि सुधार सभा ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सुंदरीकरण होने के बाद पार्क को सभा को सौंप दिया जाएगा। पार्क में सफाई, मरम्मत कार्य, झूलों और ओपन जिम की देखभाल सभा ही करेगी। नगर परिषद इसको लेकर सभा को भुगतान करेगा। शमशान भूमि सुधार सभा के पास पहले भी करीब 10 पार्क है, जिसे नप से गोद लिया गया है। नगर परिषद ने पार्क के सुंदरीकरण को लेकर टेंडर लगा दिया है। करीब 25 लाख से पपीहा पार्क का सुंदरीकरण किया जाएगा। यहां पर चहारदीवारी बनाई जाएगी। गेट का सुंदरीकरण होगा। इसके अलावा फव्वारा की हालत भी सुधारी जाएगी। यहां टूट चुके झूलों और ओपन जिम की भी मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन

सीएम आ सकते हैं एसटीपी का निरीक्षण करने
जापानी की डाईकी एक्सिस कंपनी ने फतेहाबाद के पपीहा पार्क में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगा रखा है। कंपनी ने अपने स्तर पर ये प्लांट लगाया है। सीवरेज का पानी ट्रीट करके उसे पार्क में प्रयोग किया जा रहा है। इस प्लांट की क्षमता 10 केएलडी है। इसे प्रदेश के सभी जिलों में लगाने की तैयारी है। इसको लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल इसके निरीक्षण को लेकर यहां पर आ सकते है। कंपनी के अधिकारी पिछले दिनों सीएम से भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचएसवीपी कर चुका है नप के हैंडओवर
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण पपीहा पार्क को नगर परिषद के हैंडओवर कर चुका है। पार्क की हालत खराब होने पर उपायुक्त ने एचएसवीपी अधिकारियों को पार्क को नप को सौंपने के आदेश दिए थे। इसके बाद पार्क नप को सौंपा जा चुका है।

कोट
शहर के पपीहा पार्क के सुंदरीकरण को लेकर 25 लाख का टेंडर लगाया जा चुका है। टेंडर खुलने के बाद यहां पर जो भी जरूरत का काम है उसे पूरा करवाया जाएगा। बच्चों के लिए बड़ा झूला भी लगेगा। पार्क की संभाल के लिए संस्था को गोद दिया जाएगा। श्मशान भूमि सुधार सभा ने पार्क गोद लेने के लिए आवेदन किया है। प्रक्रिया के तहत पार्क को संस्था को गोद दिया जाएगा
-अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed