फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   BJP State President said – Brajmandal Yatra was attacked under conspiracy

Haryana: BJP प्रदेशाध्यक्ष बोले- ब्रजमंडल यात्रा पर साजिश के तहत हुआ हमला, विपक्षी पार्टियों पर लगाया आरोप

Tue, 08 Aug 2023 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Updated Tue, 08 Aug 2023 02:24 AM IST
सार

उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों के नाम सामने आने से यह स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि यह दंगा देश को नफरत और भाईचारे में जातिवाद का जहर खोलने के लिए करवाया गया था।

विज्ञापन
BJP State President said – Brajmandal Yatra was attacked under conspiracy
पन्ना प्रमुख सम्मेलन में उपस्थित भाजपा नेता

विस्तार

BJP प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ बोले- ब्रजमंडल यात्रा पर साजिश के तहत हुआ हमला, विपक्षी पार्टियों पर लगाया आरोप
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि दुर्भाग्य है कि नूंह में ब्रजमंडल की यात्रा पर साजिश के तहत बड़ा हमला हुआ। इसमें छह लोगों की जान गई है। इस साजिश की जांच की जा रही। जांच में आम आदमी पार्टी के नेता का भी नाम आया है, जिस पर केस दर्ज हुआ है। कांग्रेस पार्टी की भी सोशल मीडिया पर इस बारे में कोई एक्टिविटी नजर आ रही है।

उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों के नाम सामने आने से यह स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि यह दंगा देश को नफरत और भाईचारे में जातिवाद का जहर खोलने के लिए करवाया गया था। मामले में दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, जगदीश चोपड़ा, भारत भूषण मिढ़ा, वेद फुलां, ब्लॉक समिति चेयरमैन केवल मेहता, नगरपालिका उपाध्यक्ष जोगिंद्र नंदा, सुखविंदर गोयल, श्याम कंबोज, नरेश टीटू सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी की ओर से रविवार देर शाम को अनाज मंडी में पन्ना प्रमुख सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ मुख्य अतिथि रहे। धनखड़ ने कहा कि पन्ना प्रमुख पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं। जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने के लिए हर 15 परिवार के ऊपर प्रमुख नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनखड़ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पार्टी के बनाए पन्ना प्रमुख सरकार की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएंगे और हकदार व्यक्ति को उन योजना का लाभ देने में सहयोग करेंगे। एक पन्ना प्रमुख भले ही छोटा नाम हो, मगर पार्टी में जुड़ने के बाद वह बहुत बड़े पद पर पहुंच जाता है।

देश के मौजूदा गृहमंत्री अमित शाह भी शुरुआत में पन्ना प्रमुख थे। उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष और अब देश के गृहमंत्री पद तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अभी तक हरियाणा में पार्टी पदाधिकारी नहीं बना सकी है जबकि भाजपा के बूथ लेवल तक पन्ना प्रमुख नियुक्त हो चुके हैं। जो कड़ी दर कड़ी लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम कर रहे हैं।


केंद्र व राज्य में पार्टी की सरकार लाने में पन्ना प्रमुख अहम भूमिका अदा करेंगे। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल, रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा, फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम, हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला, अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के चेयरमैन प्रो. रविंद्र बलियाला भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed