{"_id":"67e11612d14665f64f04be4a","slug":"panchkula-education-department-clerk-arrested-for-taking-bribe-in-fatehabad-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में घूसखोर बाबू गिरफ्तार: पंचकूला शिक्षा विभाग का क्लर्क ले रहा था रिश्वत, 1.60 लाख रुपये में हुई थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में घूसखोर बाबू गिरफ्तार: पंचकूला शिक्षा विभाग का क्लर्क ले रहा था रिश्वत, 1.60 लाख रुपये में हुई थी
Mon, 24 Mar 2025 01:54 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 24 Mar 2025 01:54 PM IST
सार
हरियाणा के फतेहाबाद में घूसखोर क्लर्क रिश्वत लेते पकड़ा गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आरोपी क्लर्क को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा है। आरोपी पंचकूला शिक्षा विभाग में क्लर्क के तौर पर तैनात है।
विज्ञापन
20 हजार रुपये रिश्वत लेता क्लर्क गिरफ्तार।
- फोटो : संवाद
विस्तार
एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने फतेहाबाद के कोर्ट परिसर में बड़ी कार्रवाई करते हुए पंचकूला शिक्षा विभाग में तैनात क्लर्क कुलदीप को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेने हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। व्यक्ति शिकायतकर्ता के दिवंगत पिता के स्थान पर मिलने वाली नौकरी में कोर्ट केस में सहायता के नाम पर एक लाख 60 हजार रुपये की डिमांड कर रहा था, जिसमें वह सोमवार को कोर्ट में 20 हजार रुपये लेने के दौरान एसीबी टीम ने उसे धर दबोचा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक फतेहाबाद के गांव चिंदड निवासी कालूराम के पिता बाल सिंह, चिंदड के स्कूल में सेवादार के पद पर कार्यरत थे। उनकी मृत्यु के बाद उसने एक्सग्रेशिया नीति के तहत नौकरी का दावा कोर्ट के जरिये किया था। शिकायतकर्ता कालू राम के अनुसार इसी प्रक्रिया के तहत उसकी मुलाकात पंचकूला शिक्षा विभाग में कार्यरत क्लर्क कुलदीप से हुई। क्लर्क कुलदीप ने इस काम के लिए 1,60,000 रुपये की मांग की।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता कालूराम ने इस रिश्वतखोरी की सूचना एंटी करप्शन ब्यूरो को दी। इसके बाद ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया। पंचकूला से फतेहाबाद कोर्ट में आए क्लर्क कुलदीप को सोमवार को 20 हजार रूपये की रिश्वत लेने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उसे मौके पर ही धर दबोचा।
विज्ञापन
ब्यूरो की टीम ने आरोपी क्लर्क को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद सरकारी दफ्तरों में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।