{"_id":"6283e214e5ee390c003cccbd","slug":"panchayat-minister-s-city-civil-hospital-running-on-the-basis-of-contractual-employees-fatehabad-news-hsr6319436152","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुबंधित कर्मचारियों के भरोसे चल रहा पंचायत मंत्री के शहर का नागरिक अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुबंधित कर्मचारियों के भरोसे चल रहा पंचायत मंत्री के शहर का नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
टोहाना स्थित नागरिक अस्पताल।
- फोटो : Fatehabad
टोहाना। प्रदेश सरकार ने शहर के हिसार रोड स्थित नागरिक अस्पताल को सौ बेड का तो कर दिया है, लेकिन सुविधाओं का टोटा अभी भी बरकरार है। अनुबंधित कर्मचारियों के भरोसे पंचायत मंत्री के शहर का नागरिक अस्पताल चल रहा है। अस्पताल में लैब तकनीशियन के सभी दस पद खाली पड़े हैं, जिससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, अस्पताल प्रबंधन द्वारा लैब को डेपुटेशन कर्मचारी, आउटसोर्सिंग व अन्य योजना के कर्मचारियों के सहारे चलाया जा रहा है।
सरकार द्वारा सृजित किए गए सभी लैब तकनीशियन पद खाली होने के चलते अस्पताल में आए मरीजों ने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री व कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली से पदों को शीघ्र भरने की मांग की है ताकि आमजन को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। नागरिक अस्पताल में रोजाना 600 से अधिक ओपीडी होती है। इनमें मरीजों के सभी प्रकार के टेस्ट आउटसोर्सिंग के तहत रखे गए कर्मचारियों द्वारा ही किए जाते हैं। संवाद
इन टेस्टों की सुविधा है अस्पताल में
नागरिक अस्पताल टोहाना में प्रदेश सरकार द्वारा एचबी, सीटी, एचआईवी, बी ग्रुप, बी यूरिया, एस क्रेटनाइन, यूराईन शुगर, वीडीआरएल, नेस्टरोफट, बीटी, एचबीएसएजी, एचसीवी, बी शुगर, यूपीटी, यूराइन एलबुमिन, यूराइन एम एग्जाम, जीटीटी व टीबी रोग की जांच की जाती है। अस्पताल में आसपास के क्षेत्र नरवाना, उकलाना, मूनक, धमतान, कैथल सहित कई जगहों से मरीज इलाज करवाने के लिए आते हैं, जिनके टेस्ट के लिए सैंपल लिए जाते हैं। अस्पताल में सरकार द्वारा स्वीकृत किए गए सभी दस एलटी पदों के खाली होने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन द्वारा अन्य कर्मचारियों द्वारा काम करवाया जा रहा है ताकि आमजन को समस्या न हो।
विज्ञापन
वर्तमान में ये है कर्मचारियों की स्थिति
प्रदेश सरकार द्वारा नागरिक अस्पताल को 50 बेड से 100 बेड किया गया था, जिसके तहत चार एलटी के पदों को बढ़ाकर दस कर दिया गया तो लोगों को कर्मचारियों के आने की उम्मीद हुई थी। मगर अभी तक एक भी रेगुलर कर्मचारी की तैनाती नहीं की गई है। अस्पताल में कार्यरत एलटी दलीप सेन भूना में कार्यरत हैं, जिनकी चार दिन के लिए टोहाना डेपुटेशन की गई। इसके चलते वे सोमवार, मंगलवार, बुधवार व वीरवार को टोहाना रहते हैं तथा अन्य दो दिन भूना रहते हैं। अस्पताल में आईसीसीटी योजना के तहत एलटी संजय, आउटसोर्सिंग के तहत दो लैब तकनीशियन व टीबी जांच के लिए रविंद्र एनएचएम योजना के तहत कार्यरत हैं। कर्मचारियों की कमी के चलते अस्पताल प्रबंधन द्वारा सैंपल लेने के लिए गर्मियों में सुबह 8 से 11 तक जबकि रिपोर्ट देने के लिए दोपहर एक से दो बजे तक का समय तय किया गया है। सर्दियों में सैंपल लेने के लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा रिपोर्ट लेने के लिए दोपहर 2 से 3 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है ताकि काम का अधिक बोझ न हो।
अस्पताल में कर्मचारियों का टोटा जल्द दूर करे सरकार
नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए आए रमेश, बनवारी, विनोद, कुसुम व प्रेमलता ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा नागरिक अस्पताल को 50 बेड से 100 बेड कर दिया है लेकिन कर्मचारी ज्यों के त्यों बने हुए है। इससे अस्पताल में समुचित लाभ नहीं मिल रहा है। क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री सहित तीन-तीन नेताओं के सत्ता में होने के बावजूद नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का टोटा बना हुआ है, इन नेताओं को अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने के लिए कार्य करना चाहिए। अस्पताल में थायराइड टेस्ट की सुविधा भी देनी चाहिए ताकि निजी अस्पतालों में अधिक रुपये न देने पड़े।
कोट
नागरिक अस्पताल टोहाना में सरकार द्वारा सृजित किए गए लैब तकनीशियन के सभी 10 पद खाली हैं। समय-समय पर उच्च अधिकारियों को इस बारे में अवगत करवा चुके है। एनएचएम, आईसीटीसी व आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों की मदद से काम चल रहा है।
-डॉ. हिमेश बंसल, एसएमओ, नागरिक अस्पताल टोहाना

टोहाना के नागरिक अस्पताल की लैब में काम करता लैब तकनीशियन।- फोटो : Fatehabad