{"_id":"6470f8566aa05891b500f429","slug":"panchayat-minister-devendra-babli-reached-the-same-school-from-where-he-did-his-initial-studies-fatehabad-news-c-21-hsr1033-143143-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जहां से शुरुआती पढ़ाई की, उसी स्कूल में पहुंचे पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जहां से शुरुआती पढ़ाई की, उसी स्कूल में पहुंचे पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली
Fri, 26 May 2023 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 26 May 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
गांव बिढाईखेड़ा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश से पहले शीश नवाते पंचायत मंत्री देवेंद
टोहाना (फतेहाबाद)। प्रदेश के पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली शुक्रवार को गांव बिढ़ाईखेड़ा स्थित अपने शुरुआती स्कूल राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पहुंचे। स्कूल के प्रवेश द्वार पर उन्होंने शीश नवाकर प्रवेश किया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों के चरण स्पर्श करते हुए कहा कि वह इसी स्कूल में पढ़कर आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। इसके बाद मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकार का पाठ पढ़ाया और अपने आसपास स्वच्छता रखने के लिए प्रेरित किया। मंत्री यहां पर विद्यार्थी संवाद की मुहिम मेरा टोहाना मैं भी संवारू से विद्यार्थियों को अवगत करवाने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने स्कूल को वातानुकूलित बनाने की घोषणा की।
एक कमरे का होता था स्कूल, दादी मां थीं मुख्य अध्यापिका
पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा कि एक कमरे के स्कूल में बैठकर पढ़ते थे, उनकी दादी मां स्कूल की मुख्य अध्यापिका होती थीं। अब स्कूल का काफी आधुनिकीकरण हो गया है। समय बदलने के साथ-साथ सुविधाएं भी बढ़ी हैं।
मेरा सपना है, बच्चे अच्छे सुझाव सरकार को दें
विद्यार्थियों से संवाद करते हुए मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि बचपन में उन पर उनके दादाजी कैप्टन उमराव सिंह का गहरा प्रभाव पड़ा, वे आजाद हिंद फौज में थे। वे चाहते थे कि सरकार में बैठे हुए अपने नेताओं को अच्छे सुझाव दें। उस वक्त कोई मंच उपलब्ध नहीं था। मगर अब उन्हें लगा कि यह कार्य किया जा सकता है, इसलिए मेरा टोहाना मैं भी संवारू-मेरा सपनों का टोहाना विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम बनाया गया है। प्रत्येक पढ़ने वाला बच्चा इसमें भागीदारी करें।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, पंचायत मंत्री के कार्यक्रमों पर विद्यार्थी देंगे सुझाव
मेरा टोहाना मैं भी संवारू संवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान, मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मेरा पानी मेरी विरासत, पंचायत मंत्री की एक पेड़ विश्वास का आदि कार्यक्रमों को लागू करने को लेकर अपने सुझाव लिखित व ड्राइंग में दें सकेंगे। प्रतियोगिता की रजिस्ट्रेशन तिथि को 15 जून तक बढ़ा दिया है। पहले 25 मई रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि थी, तब तक 25000 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाए हैं।