फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Panchayat department officials were unable to get possession in Talwadi, fatehabad

तलवाड़ी में कब्जा नहीं छुड़ा पाए पंचायत विभाग अधिकारी

Fri, 17 Jan 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Panchayat department officials were unable to get possession in Talwadi, fatehabad
गांव तलवाड़ी में कब्जा छुड़ाने के लिए पहुंची अधिकारियों की टीम - फोटो : Fatehabad
जाखल। पुलिस टीम के साथ जाखल ब्लाक के गांव तलवाड़ी में पंचायती भूमि से कब्जा हटाने पहुंचे पंचायती विभाग अधिकारी को शुक्रवार को बैरंग लौटना पड़ा। गांव में पहुंचने के बाद जब संबंधित जमीन धारक से पंचायत विभाग अधिकारियों ने बातचीत की तो उन्होंने अधिकारियों से जमीन की निशानदेही मांगी। निशानदेही रिपोर्ट पर पंचायत विभाग अधिकारियों ने ग्राम पंचायत तलवाड़ी के सरपंच को बुलाकर यह रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। लेकिन मौके पर सरपंच निशानदेही की रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर पाए। जिसके कारण कब्जा छुड़ाने की यह कार्रवाई स्थगित कर देनी पड़ी। बताया जाता है कि किसान ने जब कब्जा छुड़ाने गई टीम से जमीन की निशानदेही रिपोर्ट मांगी तो वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। इसके बाद पंचायत विभाग की ओर से खंड विकास पंचायत अधिकारी ने सरपंच तलवाड़ी सतीश कुमार को मौखिक तौर पर निर्देश दिए कि वह संबंधित जमीन की निशानदेही की रिपोर्ट करवाए। जिसके बाद ही यहां से कब्जा छुड़ाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

खंड विकास पंचायत अधिकारी नरेंद्र सिंह ने कहा कि वह कब्जा छुड़ाने के लिए पुलिस प्रशासन के अमले सहित गांव तलवाड़ी में पहुंचे थे। लेकिन मौके पर ग्राम पंचायत तलवाड़ी संबंधित जमीन की निशानदेही रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर पाए। जिस कारण उन्हें यह कब्जा छुड़ाने की कार्रवाई स्थगित कर देनी पड़ी है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत को निशानदेही करवाए जाने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

यह कहना है सरपंच का
वहीं गांव तलवाड़ी के सरपंच सतीश कुमार ने कहा कि मामले को लेकर अधिकारी ढुलमुल नीति अपना रहे हैं। इससे पहले भी दो बार इस प्रकार की कार्रवाई ठंडे बस्ते में डाल चुके हैं। इससे पहले उन्होंने 28 जुलाई को कब्जा छुड़ाने की कार्रवाई के लिए दिन निश्चित किया था, लेकिन कोई न कोई बहाना बनाकर वह इसे टाल गए थे। आज भी अगर अधिकारी चाहते तो निशानदेही की रिपोर्ट उन्हें पहले बता कर करवा सकते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत विभाग अधिकारी खुद उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
उल्लेखनीय है कि गांव तलवाड़ी की 4 कनाल भूमि पर गांव के ही एक जमींदार ने कास्ट कर रखी है। पहले इस जमीन को ग्राम पंचायत ठेके पर दिया करती थी लेकिन इस बार ग्राम पंचायत ने इस जमीन को ठेका पर देने की बजाय यहां पर मनरेगा के तहत काम करने के लिए प्रस्ताव पारित किया हुआ है। ग्राम पंचायत तलवाड़ी के सरपंच का कहना है कि गांव के कई सरकारी कार्यालयों में मिट्टी की भर्ती करवाई जानी है यह जमीन काफी ऊंचाई पर है। उनका कहना है कि यह ग्राम पंचायत यहां पर मनरेगा के तहत मजदूरों को काम देकर यहां की मिट्टी अन्य सरकारी कार्यालयों में गिरा कर जहां उनका लेवल ठीक करना चाहती है वहीं मजदूरों को भी काम देना चाहती है लेकिन इस जमीन पर अब जमींदार ने कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed