{"_id":"5e458be08ebc3ee596074fd1","slug":"panchayat-committee-chairman-s-chair-in-crisis-18-out-of-20-members-submitted-affidavits-in-protest-fatehabad-news-rtk54210839","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत समिति चेयरमैन की कुर्सी संकट में, 20 में से 18 सदस्यों ने विरोध में सौंपे शपथपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत समिति चेयरमैन की कुर्सी संकट में, 20 में से 18 सदस्यों ने विरोध में सौंपे शपथपत्र
विज्ञापन
भूना पंचायत समिति कार्यालय।
- फोटो : Fatehabad
भूना। भूना पंचायत समिति चेयरमैन प्रवीण कुमारी गर्ग की कुर्सी पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। पंचायत समिति के 20 सदस्यों में से 18 ने चेयरमैन प्रवीण गर्ग के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग को लेकर उपायुक्त फतेहाबाद को शपथ पत्र भी सौंप दिए हैं। जिस पर कार्रवाई को लेकर उपायुक्त रविप्रकाश गुप्ता ने एडीसी फतेहाबाद को दिशा निर्देश दे दिए है। सूत्रों की मानें तो इस कार्रवाई के पीछे भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां की शह बताई गई है, हालांकि बीजेपी जिलाध्यक्ष ने इस सारे मामले से साफ इंकार किया है। बताया गया है कि बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्रलाल सोनी को पंचायत समिति चेयरमैन के पद पर बिठाना चाहते हैं।
इन सदस्यों ने दिए अविश्वास प्रस्ताव के शपथपत्र
पत्र देने वालों में वार्ड नंबर 1 बैजलपुर निवासी जगदीश चंद्र, वार्ड नंबर 2 दहमान निवासी राजकुमार, वार्ड नंबर 3 नहला निवासी मुकेश देवी, वार्ड नंबर 4 नहला निवासी नत्थू राम, वार्ड नंबर 5 ढाणी गोपाल निवासी नरेश कुमार, वार्ड नंबर 6 ढाणी सांचला निवासी राजपाल, वार्ड नंबर 7 बोस्ती निवासी सुनीता देवी, वार्ड नंबर 8 बुवान निवासी उषा देवी, वार्ड नंबर 9 ढाणी डूल्ट निवासी साधु राम, वार्ड नंबर 11 सिथंला निवासी ज्योति देवी, वार्ड नंबर 12 धौलू निवासी राजेंद्र सिंह, वार्ड नंबर 13 नाढोडी निवासी सुंदर कुमार, वार्ड नंबर 14 भूथनखुर्द निवासी अनीता देवी, वार्ड नंबर 15 जांडलीकलां निवासी चंद्र लाल, वार्ड नंबर 16 जांडली खुर्द निवासी अनीता देवी, वार्ड नंबर 17 मोचीवाली निवासी अनु देवी, वार्ड नंबर 19 गोरखपुर निवासी अनिल कुमार, वार्ड नंबर 20 गोरखपुर निवासी कृष्ण कुमार शामिल हैं। पंचायत समिति सदस्य जगदीश चंद्र, राजकुमार, मुकेश देवी आदि का आरोप है कि चेयरपर्सन सदस्यों की अनदेखी कर रही है। विकास कार्यों के लिए ग्रांट वितरण में भी भेदभाव होता है। इसलिए चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग को लेकर शपथ पत्र दिए गए हैं। जबकि चेयरपर्सन प्रवीण गर्ग के खिलाफ शपथ पत्र न देने वाली पंचायत समिति सदस्य वार्ड नंबर 18 गोरखपुर निवासी रेनू उर्फ रीना ही बची है।
भूना पंचायत समिति में टोहाना विस के 9 तो फतेहाबाद विस के सात सदस्य हैं शामिल
अगर भाजपा के जिलाध्यक्ष वेद फुलां पंचायत समिति भूना की चेयरपर्सन को हटाकर अपने चहेते जांडली कला निवासी चंद्र लाल सोनी को समिति की कुर्सी पर विराजमान करने में कामयाब हो जाते हैं तो फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम व टोहाना के विधायक देवेंद्र सिंह बबली की साख दांव पर लग जाएगी। क्योंकि टोहाना विधानसभा के 9 तथा फतेहाबाद विधानसभा के 7 सदस्य चुने हुए हैं इनमें एक रतिया विधानसभा के गांव का सदस्य भी शामिल है। टोहाना विधायक देवेंद्र बबली की बराला से प्रतिद्वंदिता किसी से छिपी नहीं है।
विज्ञापन
वर्जन
‘मैने कभी विकास में भेदभाव नहीं किया। अगर किसी को कोई दिक्कत हुई है तो आपस में मिलबैठकर सुलझा लेंगे। अविश्वास प्रस्ताव बारे अभी कोई जानकारी नहीं है।’
प्रवीण गर्ग, पंचायत समिति चेयरमैन
वर्जन
पंचायत समिति चेयरमैन से इस्तीफा मांगना मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं : फुलां
चेयरपर्सन से इस्तीफा मांगने का मेरा कोई अधिकार नहीं है। ये उनका आपसी मामला है। लेकिन पंचायत समिति सदस्यों व चेयरपर्सन के बीच उत्पन्न हुए विवाद को निपटाने के लिए प्रयास किए थे।
वेद फुला, जिलाध्यक्ष भाजपा