फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   panchayat chunav

नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि छात्रों संग बैठकर चखेंगे मिड-डे-मील

Fri, 05 Feb 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Fri, 05 Feb 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के गांवों में चुने गए नवनिर्वाचित पंचायतों और गांवों के सरकारी स्कूलों के बीच बेहतर संबंध बनाने के लिए सभी सरकारी स्कूलों में महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि दोपहर का भोजन स्कूलों में ही ग्रहण करेंगे, जहां उन्हें स्कूल में बनने वाला मिड-डे-मील परोसा जाएगा। इस कार्यक्रम को हमारी पंचायत-हमारी अतिथि नाम दिया गया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजन को लेकर वीरवार को कार्यक्रम के आयोजन को लेकर मौलिक शिक्षा विभाग निदेशक ने सभी जिला मौलिक, खंड शिक्षा अधिकारियों व स्कूल प्रमुखों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं। निर्देश में कहा गया है कि 11 फरवरी को हमारी पंचायत हमारी अतिथि कार्यक्रम में स्कूल विकास योजना, गुणवत्ता, शिक्षा, मार्च में होने वाली नकल रहित परीक्षा तथा अप्रैल में होने वाले प्रवेश उत्सव कार्यक्रम पर चर्चा होगी। इसी दिन फरवरी माह में जन्मी कन्याओं का सामूहिक जन्मदिन भी मनाया जाएगा। इसके लिए उनकी माताओं को भी निमंत्रण दिया जाएगा। इस पूरे महोत्सव के लिए विभाग ने प्रचार कार्यक्रम भी तय किया है। इसमें बच्चों की कॉपी पर लिखकर, गुरुद्वारा, मंदिर आदि में लाउड स्पीकर से और चौकीदार के माध्यम से, पंचायत को लिखित चिट्ठी लिखकर 8 से 10 फरवरी तक निमंत्रण दिए जाएंगे। 11 फरवरी को आयोजन के बाद 18 को कार्यक्रम आयोजन की पूरी रिपोर्ट विभाग को दी जाएगी।
विज्ञापन


12वीं से पहले बेटी स्कूल न छोड़े, पंचायत प्रतिनिधि से मांगेंगे सहयोग
सरकारी स्कूलों में पंचायत प्रतिधि को निमंत्रण देकर बुलाया जाएगा। उन्हें दोपहर का भोजन भी दिया जाएगा। स्कूल में पहुंचे पंचायत प्रतिनिधियों से स्कूल प्रशासन सहयोग की उम्मीद भी करेगा कि कोई भी बेटी बारहवीं कक्षा से पहले स्कूल न छोड़े और एक सुरक्षित वातावरण में रहकर अपने सपनों को उड़ान दें। साथ ही 100 प्रतिशत नामांकन व 100 प्रतिशत अवस्थातर के लक्ष्य को बनाए रखने में सहयोग करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed