{"_id":"fe6c108e53084c0911c1e725ca347192","slug":"panchayat-chunav-hindi-news-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा-राजस्थान सीमा होगी सील, 16 पेट्रोलिंग पार्टियां रखेंगी निगाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा-राजस्थान सीमा होगी सील, 16 पेट्रोलिंग पार्टियां रखेंगी निगाह
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Thu, 14 Jan 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकर शुक्रवार को हरियाणा राजस्थान की सीमा को सील कर दिया जाएगा। इसमें राजस्थान पुलिस भी भट्टू के साथ लगते क्षेत्र में नाकाबंदी करेगी और वाहनों को चेकिंग के बाद ही एंट्री करने दी जाएगी। प्रशासन ने भट्टू व भूना के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील गांवों को भी चिह्नित कर लिया है। इन गांवों में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात की जाएगी। दोनों ब्लॉक में 14 संवेदनशील व 12 अति संवेदनशील गांव हैं।
दूसरे चरण के मतदान के लिए 16 पेट्रोलिंग पार्टियां तैयार की गई हैं। दोनों ब्लाक में 8-8 पार्टियां तैनात रहेंगी। हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर पर दो नाके राजस्थान पुलिस द्वारा तो 6 नाके हरियाणा पुलिस द्वारा लगाए जाएंगे। भूना खंड में भी सात नाके लगाए जाएंगे।
ये हैं संवेदनशील और अतिसंवेदनशील
खंड भट्टू कलां में गांव खाबड़ा कलां, मेहूवाला, ढाबी कलां, पीलीमंदोरी, ढाबी खुर्द, सरवरपुर, बनमंदोरी, रामसरा व भट्टू कलां संवेदनशील गांव घोषित किए गए है। गांव सिरढ़ान, किरढ़ान, जांडवाला बांगड़, शेखुपुर दड़ौली, दैयड़ व ढिंगसरा अति संवेदनशील की श्रेणी में हैं। भूना खंड के गांव लहरिया, चंद्रावल, जांडली खुर्द, रहनखेड़ी, बोसती संवेदनशील हैं और गांव दहमन, बैजलपुर, नहला, गोरखपुर, धौलू व नाढ़ोड़ी को अति संवेदनशील गांव घोषित किया गया है।
विज्ञापन
संवेदनशील गांव में छह पुलिस कर्मी मोर्चा संभालेंगे तथा अतिसंवेदनशील गांव में छह के साथ एक पुलिस कर्मी अतिरिक्त होगा। प्रथम चरण के चुनाव में आधा दर्जन पंचायतों में छुटपुट घटनाएं भी हुई थी। इसी को लेकर प्रशासन की ओर से इस बार पेट्रोलिंग पार्टियां की संख्या बढ़ाई गई है।
भट्टू में सरपंच के लिए नहीं बनी सहमति, 24 पंचायतों में होंगे चुनाव
भट्टूकलां ब्लॉक में सरपंच पद के लिए 24 पंचायतों में से किसी भी गांव में सहमति नहीं बनी है। ऐसे में सभी पंचायतों में वोट डाले जाएंगे। पंचायत मेंबर के लिए 316 सीटों में से 202 चुन लिए गए थे। ब्लॉक समिति के भी 21 वार्डों में से दो वार्डों में मेंबर चुन लिए गए हैं।
पंचायत मेंबर के लिए चार में आवेदन ही नहीं
भूना ब्लॉक में 29 पंचायतों में से पांच पंचायतों में सरपंच चुन लिए गए हैं। इसमें बुआन, सिंधला, घोटडू, ढ़ाणी सांचला, भूंदड़ा। ब्लॉक समिति के 20 वार्डों में से एक वार्ड में मेंबर चुन लिया गया है तथा पंचायत मेंबर के 330 पदों में से 75 पर ही चुनाव हो गया तथा चार पंचायत मेंबर के पद खाली रहेंगे। शेष में पंचायत मेंबर चुन लिए गए हैं।
प्रशासन ने मतदान के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। शांतिप्रिय ढंग से चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए कानून व्यवस्था मजबूत की गई है।
एनके सोलंकी, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त