फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Panchayat budget works of more than Rs 5 lakh are not being started

Fatehabad News: पंचायतों के पांच लाख से अधिक के बजट के काम नहीं हो पा रहे शुरू

Mon, 02 Oct 2023 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 02 Oct 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Panchayat budget works of more than Rs 5 lakh are not being started
फतेहाबाद। गांवों में विकास को लेकर छोटे काम तो हो रहे हैं लेकिन सरपंच जिन बड़े कामों के लिए पंचायती राज विकास विभाग के पास प्रस्ताव भेज रहे हैं, उन पर काम नहीं हो रहा है। कई सरपंचों का आरोप है कि ग्राम पंचायत के खातों से रुपये तो कट गए हैं, लेकिन काम चालू नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन


ज्ञात रहे कि पहले सरकार ने सरपंचों को मात्र दो लाख रुपये तक के कार्य करने की पावर दी थी। जिस पर सरपंचों ने काफी बवाल भी किया था। जिसके चलते सरकार ने सरपंचों को अपने स्तर पर पांच लाख रुपये तक के काम करवाने की पावर दी थी। पांच लाख से अधिक के काम ई-टेंडरिंग के माध्यम से होंगे। बड़ी पंचायतों का बजट 25 लाख रुपये रखा गया था और यह काम भी ई-टेंडरिंग व कोटेशन के माध्यम से होने हैं।
विज्ञापन



पांच लाख से अधिक के काम न होने से सरपंच परेशान
बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत द्वारा पांच लाख रुपये के जो रेज्यूलेशन पास किए गए हैं, उन पर तो काम हो रहे हैं, लेकिन इससे अधिक बजट के कामों पर ई-टेंडरिंग होने पर भी काम आरंभ नहीं हो रहे हैं। सरपंच एसोसिएशन के प्रधान एवं गांव अकांवाली से सरपंच मोहन गढ़वाल ने बताया कि पांच लाख से अधिक के कामों के लिए ई-टेंडरिंग के माध्यम से रेज्यूलेशन भी डाल दिए गए हैं और पंचायतों के खातों से रुपये भी कट रहे हैं, लेकिन काम आरंभ नहीं हो रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसा नहीं है अगर पांच लाख से अधिक के कामों की ई-टेंडरिंग हो गई है तो काम आरंभ किए जा रहे हैं। कहीं कोई ऐसी शिकायत हो सकती है। जिन पंचायतों के सामने ऐसी समस्या आ रही है, वह संपर्क कर सकते हैं।
नरेंद्र कुमार, कार्यकारी अभियंता, पंचायती राज, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article