फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Pain is increasing due to excessive use of earphones, hearing ability is also getting affected

Fatehabad News: ईयर फोन के ज्यादा प्रयोग से बढ़ रहा दर्द, सुनने की क्षमता पर भी पड़ रहा असर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Pain is increasing due to excessive use of earphones, hearing ability is also getting affected
फतेहाबाद। मोबाइल के साथ प्रयोग होने वाले ईयर फोन और ईयर बड्स के ज्यादा इस्तेमाल से कान में दर्द बढ़ रहा है और सुनने की क्षमता पर असर पड़ रहा है। इसके अलावा माइग्रेन की भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। नागरिक अस्पताल के ईएनटी विभाग में रोजाना 15 से 20 केस ऐसे आ रहे हैं, जो कान में दर्द होने, बार-बार अलग से आवाज आने, सिर दर्द रहने की शिकायत कर रहे हैं।
विज्ञापन

चिकित्सक जब काउंसिलिंग कर रहे हैं तो सामने आ रहा है कि ईयर फोन और ईयर बड्स के ज्यादा इस्तेमाल से ऐसी दिक्कतें हो रही हैं। ऐसे में चिकित्सक उपचार के साथ-साथ इनके कम इस्तेमाल की सलाह दे रहे हैं। चिकित्सकों के मुताबिक, अगर लगातार इस्तेमाल करते हैं तो आने वाले कुछ माह में सुनने की क्षमता कम भी हो सकती है।
विज्ञापन

तेज आवाज कान के पर्दे पर डाल रही असर :
कान-नाक गला रोग विशेषज्ञ डॉ. जयप्रकाश ने बताया कि कान के अंदर एक पर्दा होता है, जिसे ईयर ड्रम कहते हैं। इसमें नसें और अंग होते हैं, जो दिमाग से जुड़े होते हैं। जब ईयर फोन या ईयर बड्स लगाकर हम तेज आवाज में सुनते हैं तो उसका कंपन दबाव के साथ ईयर ड्रम से टकराता है और उसे क्षति पहुंचा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपीडी में युवाओं की संख्या ज्यादा

ईएनटी विभाग में रोजाना 80 से 100 मरीजों की ओपीडी होती है। इनमें ज्यादातर 20 से 40 साल के लोग उपचार करवाने के लिए आ रहे है। जो कि कान में दर्द रहना, बहरेपन के लक्षण बता रहे हैं।

ये हैं बहरेपन का लक्षण
- किसी की बात ठीक से सुनाई न देना।
- मोबाइल फोन पर बात करने में परेशानी।
- कान में सीटी की आवाज सुनाई देना।
- चक्कर आना, सनसनाहट, नींद नहीं आना, सिर दर्द, कान में दर्द।
- चिड़चिड़ापन, एंग्जायटी और ब्लड प्रेशर बढ़ना।
बहरेपन से ऐसे करें बचाव :
- लंबे समय तक फोन पर बात न करें।
- ईयर फोन का प्रयोग कम से कम करें।
- महीने में एक बार कानों की जांच करवाएं।
- फोन पर काम ज्यादा है तो प्रति घंटे 10 मिनट का ब्रेक लें, ताजी हवा में जाएं।

---------------------
कान में लगातार ईयर फोन या फिर ईयर बड्स के इस्तेमाल से युवाओं में दिक्कत बढ़ रही है। रोजाना 15 से 20 युवा ऐसे आ रहे है, जिन्हें इन्हीं कारणों से दिक्कत आ रही है। ऐसे में लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। लगातार प्रयोग न करने और कम आवाज में सुने। कान भी सबसे नाजुक अंग है।
- डॉ. जयप्रकाश, नाक, ईएनटी विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article