फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Paddy procurement starts from today, workers' strike will be a hindrance

धान की खरीद आज से शुरू, बाधा बनेगी मजदूरों की हड़ताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 09:21 PM IST
विज्ञापन
Paddy procurement starts from today, workers' strike will be a hindrance
विधायक को ज्ञापन पत्र सौंपते मजदूर यूनियन के नेतागण। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। अनाजमंडी में धान की खरीद शुरू किए जाने का रास्ता अभी साफ नहीं हो पाया है। सरकार ने विरोध जता रहे किसानों को भले ही मना लिया, लेकिन मजदूरों के बिना खरीद प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाएगी। मजदूरी में कटौती किए जाने से खफा मजदूर पिछले तीन दिन से हड़ताल पर हैं। सरकार ने धान की खरीद की औपचारिक घोषणा कर दी है। रविवार को शेड्यूल न होने के चलते खरीद शुरू नहीं हो पाई। अब सोमवार को खरीद प्रक्रिया की विधिवत शुरुआत हो सकती है, लेकिन धान को उतारने व लोडिंग का काम मजदूरों के बिना नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि अनाजमंडी में काम करने वाले मजदूर मजदूरी में कटौती के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। हरियाणा मंडी मजदूर यूनियन के आह्वान पर मजदूरों ने रविवार को तीसरे दिन भी अनाज मंडी में हड़ताल कर कामकाज ठप्प रखा। मजदूर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार खटक व फतेहाबाद मंडी प्रधान आकाश के नेतृत्व में विधायक दुड़ाराम से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपकर मजदूरी में कटौती पर रोष जताया। मजदूरों ने महंगाई को देखते हुए मजदूरी में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने की मांग की है। विधायक ने मजदूरों को आश्वासन दिया कि वे इस मामले को लेकर सीएम से बातचीत करेंगे और मजदूरों की सभी समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंडी प्रधान आकाश, पूर्व प्रधान राजू खनगवाल, सचिव सीताराम तुर्किया, संदीप मोरवाल, संजय, कृष्ण खनगवाल, सतीश बसोड़, रिंकू मोरवाल, संजय खरेरा सहित काफी मजदूर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंगाई बढ़ रही, मजदूरी घटा दी गई
हरियाणा मंडी मजदूर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार खटक ने विधायक को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि हर साल की तरह इस साल भी धान के सीजन में मजदूरी को लेकर लिस्ट मंडी बोर्ड पंचकूला द्वारा जारी की गई है। बोर्ड द्वारा इस साल मजदूरी बढ़ाने की बजाय घटा दी गई है। बढ़ रही महंगाई ने आम आदमी का जीना पहले ही मुश्किल कर दिया है। मजदूरों की मजदूरी में कटौती करना अन्याय है। कोरोना काल के चलते मजदूरों को पहले ही काम कम मिल रहा है।
हड़ताल पर हैं मंडी के मजदूर
चार अक्तूबर से धान की खरीद शुरू होनी है। मंडी के मजदूर हड़ताल पर होने के लिए खरीद एजेंसियों के साथ साथ किसानों को भी दिक्कत आएगी। मजदूर हड़ताल पर हैं। ऐसे धान की उतराई, सफाई, थैलों में भरने, तुलाई व लोडिंग जैसे अनेक कार्य मजदूरों से होते हैं। ऐसे काम न होने से खरीद प्रक्रिया में दिक्कत आएगी।

कोट
अनाजमंडी के मजदूरों ने काम छोड़कर हड़ताल कर रखी है। यदि मजदूरों की हड़ताल जारी रहेगी तो दो चार दिन बाद समस्या गंभीर हो सकती है। उम्मीद है कि जल्द कोई रास्ता निकलेगा। इसको लेकर सरकार प्रयासरत है।
-संजीव सचदेवा, सचिव, मार्केट कमेटी।

फतेहाबाद की अनाजमंडी में आया हुआ धान।

फतेहाबाद की अनाजमंडी में आया हुआ धान। - फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed