{"_id":"6ac28d89f394edcd7407bfe4","slug":"paddy-procurement-has-not-started-due-to-the-non-allocation-of-millers-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-162357-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मिलर्स अलॉट न होने से धान खरीद शुरू नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मिलर्स अलॉट न होने से धान खरीद शुरू नहीं
Sun, 04 Oct 2026 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। नई अनाज मंडी के बाहर गेट पास कटवाते किसान। लाइब्रेरी
फतेहाबाद। जिले की मंडियों में धान की सरकारी खरीद शुरू होने में मिलर्स का अलॉटमेंट बड़ी बाधा बन रहे है। खरीद एजेंसियों को अभी तक मिलर्स अलॉट नहीं किए गए हैं, जिसके चलते एजेंसियां धान खरीद की प्रक्रिया शुरू नहीं कर पा रही हैं।
स्थिति यह है कि 135 मिलर्स ने विभाग के पास रजिस्ट्रेशन तो करवा लिया है लेकिन दस्तावेज पूरे नहीं होने के कारण उनकी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही। वहीं जिले में अभी तक सिर्फ 15 मिलर्स ही सरकारी धान खरीद का काम करने के लिए तैयार बताए जा रहे हैं। धान की आवक शुरू होने के साथ किसान अपनी फसल लेकर मंडियों में पहुंच रहे हैं लेकिन खरीद व्यवस्था पूरी तरह सक्रिय नहीं होने से किसानों की परेशानी बढ़ रही है।
मंडियों में धान की ढेरियां लगने लगी हैं और किसान खरीद शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। खरीद एजेंसियों के सामने सबसे बड़ी समस्या यह है कि मिलर्स के अलॉटमेंट के बिना धान की खरीद तो की जा सकती है, लेकिन उसका उठान, भंडारण व मिलिंग की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना मुश्किल है।
विज्ञापन
-- --
एसडीएम व डीएफएससी लगातार कर रहे मिलर्स से संपर्क
जिला प्रशासन लगातार मिलर्स को विभाग के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने व काम करने से संबंधित दस्तावेजों को पूरा करने के लिए लगातार संपर्क कर रहा है। शनिवार को भी एसडीएम व डीएफएससी की ओर से एक बैठक बुलाई गई थी, जिसमें कई मिलर्स ने भाग लिया। बैठक में जिन मिलर्स की ओर से दस्तावेज पूरे नहीं किए गए है, उनको दस्तावेज जल्द से जल्द पूरे करने व दूसरे मिलर्स को भी रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए बोला गया।
-- --
रजिस्ट्रेशन ज्यादा, सत्यापन के कारण सिर्फ 15 मिल अलॉट
जानकारी के अनुसार, विभाग ने मिलर्स से काम करने के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके बाद बड़ी संख्या में मिलर्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया, लेकिन पंजीकरण के बाद जरूरी दस्तावेज जमा कराने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। कई मिलर्स के दस्तावेज अधूरे बताए जा रहे हैं। इस कारण रजिस्ट्रेशन की संख्या 135 तक पहुंचने के बावजूद काम करने के लिए तैयार मिलर्स की संख्या फिलहाल सिर्फ 15 है। सोमवार भी विभाग की ओर से मिलर्स का सत्यापन किया जाएगा। जिसके बाद मिलर्स की संख्या बढ़ेगी।
-- -
मिलर्स के रजिस्ट्रेशन में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिसके साथ ही उनके सत्यापन का काम भी चल रहा है।
- कुशलपाल बूरा, डीएफएससी फतेहाबाद।