फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Paddy prices are not increasing, suddenly increased arrivals in the market

नहीं बढ़ रहे धान के भाव, मंडी में अचानक बढ़ी आवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Paddy prices are not increasing, suddenly increased arrivals in the market
फतेहाबाद अनाजमंडी में लगीं धान की ढेरियां। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। अब भावों में और तेजी नहीं आने के कारण अचानक से अनाज मंडी में धान की आवक बढ़ गई है। घरों में स्टॉक किए हुए धान को किसान मंडी में लेकर आने लगे हैं। हालात ये हैं कि हर रोज पांच हजार क्विंटल तक धान पहुंच रहा है। व्यापारियों की मानें तो धान के रेट अब और नहीं बढ़ेंगे। इसका अंदाजा लगने के साथ किसान धान की अलग-अलग वैरायटी लेकर मंडी में पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन

शुरुआती सीजन में धान की किस्म 1509, 1121 व 1718 के रेट ठीक मिल रहे थे। नवंबर के आखिरी सप्ताह में धान 1121 की वैरायटी का भाव चार हजार रुपये के पार चला गया था। अब 1121 का रेट 300 रुपये प्रति क्विंटल कम हो गया है। मार्केट कमेटी अधिकारियों के अनुसार प्रतिदिन अनाज मंडी में पांच हजार क्विंटल तक धान की आवक पहुंच रही है। इनमें सबसे ज्यादा आवक धान की मुच्छल किस्म की हो रही है। आढ़तियों की मानें तो इस समय मुच्छल धान का रेट 3700 रुपये के आसपास चल रहा है। इसके अलावा 1401 किस्म की बिक्री भी 3500 से 3550 रुपये प्रति क्विंटल तक हो रही है।
विज्ञापन

रेट न बढ़ने की वजह से बेचना पड़ रहा है धान
किसान जगतार सिंह ने बताया कि उनके पास 12 एकड़ जमीन है। उसमें उन्होंने 1401 किस्म का धान लगाया था, धान के शुरुआती सीजन में उन्होंने आधा धान बेच दिया था। बाकी धान का स्टॉक कर लिया। पहले धान का रेट ठीक मिल रहा था। अभी भी 1401 वैरायटी धान का रेट पहले जितना ही है। बाकी धान वैरायटी के रेट 300 रुपये प्रति क्विंटल कम हो गए हैं। अगर इसके रेट भी कम हो गए तो उनको स्टॉक करने का क्या फायदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
अनाजमंडी में धान की आवक बढ़ गई है। हर रोज पांच हजार क्विंटल तक धान आ रहा है। मार्केट कमेटी की तरफ से अनाज मंडी में सभी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। किसानों व व्यापारियों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी।
- संजीव सचदेवा, सचिव, मार्केट कमेटी फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed