फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Paddy payment made to more than 99 percent farmers

Fatehabad News: 99 फीसदी से अधिक किसानों को हुआ धान का भुगतान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Paddy payment made to more than 99 percent farmers
फतेहाबाद पुरानी अनाज मंडी में धान की खरीद करते व्यापारी।
फतेहाबाद। फतेहाबाद जिले की मंडियों में अब तक सात लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद हो चुकी है और 99 फीसदी से अधिक किसानाें को भुगतान किया जा चुका है। मंडियों में उठान के कार्य ने भी तेजी पकड़ ली है और 89 फीसदी से अधिक धान का उठान हो चुका है।
विज्ञापन

फतेहाबाद की अनाज मंडियों में अब तक सात लाख 19 हजार 168 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। धान की लगभग कटाई हो चुकी है और धान अब मंडियों में कम आने लगा है। वहीं अभी भी 80 हजार एकड़ में धान की फसल खड़ी है, जिसकी कटाई नवंबर तक होगी, जिससे धान का सीजन अब लंबा चलने वाला है। हालांकि पिछले साल की तुलना में अब तक धान कम आया है। पिछले साल अब तक आठ लाख 25 हजार 376 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी थी। जिस हिसाब से अभी खेतों में धान की कटाई बाकी है, उससे लगता है कि इस बार धान की आवक पिछले साल का रिकार्ड तोड़ देगी।
विज्ञापन



अब तक खरीद एजेंसियों द्वारा खरीदी गई धान

जिले में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा अब तक एक लाख 55 हजार 777 मीट्रिक टन, हैफेड ने दो लाख 62 अजार 877, व वेयर आउस कॉर्पोरेशन द्वारा तीन लाख 514 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। सभी एजेंसियों द्वारा खरीद का 89.56 फीसदी धान का उठान कर लिया गया है। वहीं 54 हजार 117 किसानों को 1410.53 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है, जो कुल खरीद का 99.41 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
जिले में धान की खरीद लगातार जारी है और किसानों को खरीद के बाद 72 घंटे तक भुगतान किया जा रहा है। किसानों को मंडियों में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आ रही है।
-विनीत जैन, डीएफएससी फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed