फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Paddy crop laid in many villages due to rain

बारिश से कई गांवों में बिछी धान की फसल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Paddy crop laid in many villages due to rain
गांव भिरडाना के पास बारिश के कारण बिछी धान की फसल। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। फतेहाबाद में वीरवार रात व शुक्रवार को दिनभर बारिश होती रही, जिससे मौसम में ठंडक छा गई और लोगों को चिपचिपाहट भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं बारिश के कारण कई गांवों में धान की फसल बिछ गई, जिससे किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें देखी गई। जिले में वीरवार रात व शुक्रवार को 14.83 एमएम बारिश दर्ज की गई। जिले में कुलां में सबसे अधिक व भट्टूकलां में सबसे कम बारिश हुई।
विज्ञापन

फतेहाबाद जिले में बुधवार को जमकर बारिश हुई। इसके बाद वीरवार रात को बारिश आरंभ हुई और शुक्रवार दोपहर तक हल्की बारिश होती रही। बारिश के कारण शहर में जलभराव भी देखा गया और कई स्थानों पर कीचड़ पसर गया। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश से जिले में चार डिग्री तापमान की गिरावट दर्ज की गई। फतेेहाबाद में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के कारण शहर के आसपास के क्षेत्रों में खेतों में खड़ी धान की फसल बिछ गई। गांव भिरड़ाना, बरसीन, बोसवाल, भूथनकलां सहित अनेक गांवों में धान की फसल बिछने से किसानों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

जिले में हुई बारिश का आंकड़ा
खंड बारिश
फतेहाबाद 11
रतिया 12
टोहाना 10
भट्टूकलां 02
कुलां 20
जाखल 16
कोट
फिलहाल बारिश के साथ हवाएं चल रही है, जिस कारण कुछ स्थानों पर धान की फसल बिछी है, लेकिन अधिक नुकसान नहीं है। अक्तूबर तक धान की फसल पककर तैयार हो जाएगी और कटाई आरंभ हो जाएगी। फिलहाल बारिश से फसलों को अधिक नुकसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेश सिहाग, उपनिदेशक, कृषि उपनिदेशक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed