फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Paddy arrivals surge, with 586 metric tons purchased from 94 farmers.

Fatehabad News: धान की आवक में तेजी, 94 किसानों से 586 मीट्रिक टन फसल खरीदी

Sun, 28 Sep 2025 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 28 Sep 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Paddy arrivals surge, with 586 metric tons purchased from 94 farmers.
फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में सुखाने के लिए बिछाई धान की फसल। संवाद
फतेहाबाद। जिले में परमल धान की सरकारी खरीद शुक्रवार से शुरू हो चुकी है। इससे शनिवार को धान की आवक में तेजी आई है। शनिवार को जिले की सभी अनाज मंडियों 170 किसान धान की फसल लेकर पहुंचे। 94 किसान अपनी धान की फसल को बेच पाए।
विज्ञापन

धान की फसल में अधिक नमी होने के कारण किसान मंडी में ही फसल को बिछाकर सूखने का इंतजार कर रहे हैं। फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में केवल पांच ही ढेरिया बिक्री के लिए पास हो सकी।
विज्ञापन

इन दिनों धान की कटाई का काम जोर पकड़ने लगा है। इससे अनाज मंडियों में धान की आवक में तेजी आई है। शनिवार तक जिले में कुल धान की खरीद 586 मीट्रिक टन हो चुकी है। फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में पहुंचे किसान चांदीराम, पवन, रवि, रामभगत और अमीलाल आदि ने बताया कि धान की फसल बिछ चुकी है। इससे पूरी तरह सूख नहीं पा रही है। यहीं कारण है की फसल में नमी की मात्रा अधिक दर्ज हो रही है। किसानों को मंडी में बिछाकर फसल को सुखाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव बन रहा कटाई में बाधा
तापमान में हो रही बढ़ोतरी से धान की कटाई में तेजी आई है लेकिन इस बार अधिक बारिश होने के कारण सेमग्रस्त क्षेत्र में धान की फसल में अभी तक पानी जमा है। कंबाइन मशीन से कटाई करते समय परेशानी हो रही है। वहीं इस जमा पानी से फसल सूख नहीं रही है। इससे फसल में नमी की मात्रा अधिक है। इन किसानों को मंडी में धान की फसल सुखानी पड़ रही है। सरकार 17 फीसदी नमी तक धान की फसल की खरीद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed