फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Paddy arrivals have increased, and the resulting piles of waste in the market yards have caused the sanitation system to collapse

Fatehabad News: धान की आवक बढ़ी, मंडियों में कचरे के ढेर से सफाई व्यवस्था चरमराई

Thu, 22 Oct 2026 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 22 Oct 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Paddy arrivals have increased, and the resulting piles of waste in the market yards have caused the sanitation system to collapse
शहर की पुरानी अनाजमंडी में रखे धान के बैग। संवाद
फतेहाबाद। धान की बोरियों के बीच मंडियों में जगह-जगह जमा कचरा किसानों और आढ़तियों की परेशानी बढ़ा रहा है। फसल अवशेषों और अन्य कचरे का समय पर निस्तारण नहीं होने से सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

आढ़तियों ने मंडियों में नियमित सफाई करवाने के साथ धान की खरीद और उठान तेज करने की मांग की है। धान के सीजन में मंडियों में फसल की आवक लगातार बढ़ रही है। वीरवार को जिले की मंडियों में 2,98,790 क्विंटल धान पहुंचा। इसके साथ ही अब तक कुल आवक 24,22,700 क्विंटल हो चुकी है।
विज्ञापन

बड़ी मात्रा में धान पहुंचने से मंडियों में खरीद और उठान के काम पर दबाव बढ़ रहा है। वहीं कचरे का उचित निस्तारण नहीं होने से जगह-जगह ढेर लग रहे हैं। मंडियों में किसानों के साथ आढ़तियों, मजदूरों और अन्य लोगों की आवाजाही बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में गंदगी के कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। आढ़तियों का कहना है कि धान के सीजन में सफाई व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कचरे का नियमित निस्तारण करवाने और खरीद व उठान के काम में तेजी लाने की मांग की है।
--

16,90,620 क्विंटल धान की खरीद
मंडियों में अब तक आई कुल धान की आवक में से 16,90,620 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है जबकि 7,32,090 क्विंटल धान की खरीद अभी बाकी है। खरीद प्रक्रिया के साथ मंडियों से खरीदे गए धान का समय पर उठान करना भी जरूरी है ताकि मंडियों में फसल रखने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध रह सके और किसानों को अपनी उपज उतारने में परेशानी न हो। धान के उठान की अब तक मंडियों से 9,06,510 क्विंटल धान का उठान किया जा चुका है जबकि 7,84,100 क्विंटल धान का उठान अभी बाकी है।
-----
कूड़े के निस्तारण की समस्या बनी चुनौती
अनाज मंडी के आढ़ती आजाद कुमार, अजय कुमार और संजय गोयल ने बताया कि मंडियों में फसल अवशेषों और कचरे का नियमित निस्तारण नहीं होने से जगह-जगह ढेर लग रहे हैं। कचरे का स्थायी समाधान करना जरूरी है। यदि नियमित सफाई और उचित निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तो मंडियों में स्वच्छता बनी रहेगी और किसानों व अन्य लोगों को राहत मिल सकेगी। धान सीजन के दौरान बढ़ती आवक को देखते हुए सफाई और उठान व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
--
जिले में 12 हजार किसानों को 232 करोड़ रुपये का भुगतान
फतेहाबाद। जिले में फसल खरीद के तहत वीरवार को 1304 किसानों को 24.32 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। अब तक जिले में कुल 12,040 किसानों को 232.07 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। जिले के 51 खरीद केंद्रों पर भुगतान और खरीद प्रक्रिया जारी है। टोहाना की नई अतिरिक्त अनाज मंडी में वीरवार को सबसे अधिक 372 किसानों को 7.21 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। रतिया केंद्र पर 187 किसानों को 3.83 करोड़ रुपये, फतेहाबाद की नई अतिरिक्त अनाज मंडी में 115 किसानों को 1.60 करोड़ रुपये और फतेहाबाद केंद्र पर 83 किसानों को 1.12 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ। भट्टूकलां में 65 किसानों को 87.09 लाख रुपये, भूना में 51 किसानों को 96.55 लाख रुपये और नागपुर में 53 किसानों को 1.08 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। अब तक कुल भुगतान में टोहाना की नई अतिरिक्त अनाज मंडी में 53.56 करोड़ रुपये, रतिया में 39.01 करोड़ रुपये और फतेहाबाद की नई अतिरिक्त अनाज मंडी में 33.13 करोड़ रुपये शामिल हैं।

---
:: अनाजमंडी में प्रतिदिन फसल अवशेष के कूड़े का उठान हो रहा है। फसल अवशेष के कूड़े का उठान करने के लिए ठेका दिया गया है। जो कि नियमित तौर पर सफाई का काम कर रहे हैं।
- अमित रोहिल्ला, सचिव मार्केट, फतेहाबाद।

शहर की पुरानी अनाजमंडी में रखे धान के बैग। संवाद

शहर की पुरानी अनाजमंडी में रखे धान के बैग। संवाद

शहर की पुरानी अनाजमंडी में रखे धान के बैग। संवाद

शहर की पुरानी अनाजमंडी में रखे धान के बैग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed