{"_id":"69fccddb31cbddddeb0efebc","slug":"pacs-manager-accused-of-24-lakh-scam-complaint-filed-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-153428-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पैक्स प्रबंधक पर `24 लाख के घोटाले के आरोप, शिकायत दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पैक्स प्रबंधक पर `24 लाख के घोटाले के आरोप, शिकायत दी
Thu, 07 May 2026 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 07 May 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
टोहाना। गांव कन्हड़ी निवासी दर्शना देवी ने पैक्स प्रबंधक बलजिंद्र सिंह पर 24 लाख रुपये के घोटाले का आरोप लगाते हुए सीएम नायब सैनी व जिला उपायुक्त को शिकायत सौंपी है।
शिकायतकर्ता दर्शना देवी ने आरोप लगाया कि दी हिम्मतपुरा पैक्स लि. हिम्मतपुरा टोहाना के प्रबंधक बलजिन्द्र सिंह लाखों का स्टॉक रखते हैं। ऑफ सीजन में कर्मचारी ने करीब 24 लाख रुपये का खाद-बीज, दवाई व अन्य वस्तुएं बेचकर पैसा अपनी जेब में रख लिया। दर्शना देवी के अनुसार समिति के तीन सेल प्वाइंट हिम्मतपुरा, कन्हड़ी और नत्थूवाल हैं। आरोप है कि डीओ, ब्रांच मैनेजर व इंस्पेक्टर टोहाना-2 भी इस मामले में मिले हुए हैं और कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। पीड़िता ने डीसी से पैक्स प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और विभागीय कार्रवाई की मांग की है। शिकायत की कॉपी सीएम हरियाणा, पुलिस अधीक्षक और उप-निदेशक कृषि विभाग, फतेहाबाद को भी भेजी गई है।
वहीं इस मामले में जीएम छैलू राम ने बताया कि इस बारे में ब्रांच मैनेजर को जांच के लिए कहा गया है जिनकी रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रबंधक बलजिंद्र ने कहा कि जो स्टॉक कम मिला है उसका पेमेंट वो कर रहे हैं। काफी रुपये वे जमा करवा चुके हैं बाकी भी जल्द करवा देंगे। उन पर गड़बड़ी के जो आरोप लगे हैं वो निराधार हैं।