{"_id":"6436eccf82eb992ef70ec929","slug":"oxygen-facility-on-30-beds-in-civil-hospital-fatehabad-news-c-21-1-104744-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में 30 बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में 30 बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा
विज्ञापन
मॉक ड्रिल के दौरान मरीज का इलाज करते चिकित्सक।
टोहाना। कोरोना के प्रकोप को देखते हुए नागरिक अस्पताल प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। नागरिक अस्पताल में 30 ऑक्सीजन बेड तैयार कर लिए गए हैं जिनमें पांच वेंटिलेटर भी उपलब्ध है। वहीं अस्पताल का ऑक्सीजन प्लॉट सुचारू रूप से चल रहा है, इसके बावजूद 76 ऑक्सीजन सिलेंडर भी भरे हुए रखे गए हैं ताकि आपातकाल की स्थिति से निपटा जा सके।
नागरिक अस्पताल में स्टाफ को कोविड की हर तरह की स्थिति से निपटने के लिए तैयार करने हेतु मॉक ड्रिल भी करवाई गई जिसमें एंबुलेंस से मरीज को लाया जाता है जिसके तुरंत प्रभाव से ऑक्सीजन सिलेंडर से जुडे कमरे में ले जाकर इलाज शुरू किया जाता है तथा सापातकाल में वेंटिलेटर का प्रयोग भी किया गया।
बता दें कि नागरिक अस्पताल में प्राइवेट वार्ड को कोविड के लिए बनाया गया है। यहां 18 बेड की व्यवस्था की गई है जिसमें पांच वेंटिलेटर रखे गए है। इस दौरान जनरल वार्ड में 6 बेड कोविड कन्फर्म मरीज के लिए तथा 6 कोविड संदिग्ध मरीज के लिए बनाए गए हैं। इस दौरान 18 स्टाफ कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है जो शिफ्ट के अनुसार ड्यूटी देंगे। वहीं नागरिक अस्पताल द्वारा आपातकाल की स्थिति से निपटने के लिए तीन आपातकाल कोविड सेंटर आरएमसी, संजीवनी अस्पताल व संगम अस्पताल में बनाया गया है। नागरिक अस्पताल के बेड पूरे भरने के बाद निजी अस्पतालों में मरीजों को शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
78 ऑक्सीजन सिलेंडर भरे हुए तैयार
अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट पूरी तरह से कार्य कर रहा है जिसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन कोई रिस्क नहीं ले रहा। अस्पताल में 76 सिलेंडर भरे हुए रखे गए है जिनमें 40 डी टाइप व 36 बी टाइप रखे गए हैं। वहीं अस्पताल में 24 ऑक्सीजन कंन्सेंट्रेटर भी मौजूद है। अस्पताल के बाहर टेस्टिंग लैब की व्यवस्था की गई है जहां रोजाना 40 लोगों की जांच की जाती है।
नागरिक अस्पताल प्रबंधन द्वारा कोविड को देखते हुए तैयारियां पूरी की जा चुकी है। अस्पताल का ऑक्सीन प्लांट सुचारू रूप से चल रहा है उसके बावजूद सिलेंडर भी भरवाए गए हैं वहीं तीन निजी अस्पताल को भी किसी भी आपातकाल के लिए तैयार रखा गया है।
-डाॅ कुणाल वर्मा, एसएमओ टोहाना।