फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   outsoursing employees on strike, health service close, fatehabad

आउटसोर्सिंग कर्मचारी हड़ताल पर, दो घंटे ठप रहीं स्वास्थ्य सेवाएं

Sun, 19 Jun 2016 01:16 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Sun, 19 Jun 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
outsoursing employees on strike, health service close, fatehabad
फतेहाबाद का अस्‍पताल - फोटो : amar ujala
सिविल अस्पताल फतेहाबाद में ठेके पर लगे कर्मचारियों ने शनिवार सुबह 8 बजे हड़ताल का एलान कर दिया। कर्मचारी परिसर में धरना देकर बैठ गए और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि फरवरी माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है और कोई संतुष्ट जवाब भी नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बाद रजिस्ट्रेशन काउंटर से लेकर इमरजेंसी तक सेवाएं ठप हो गईं। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे एसएमओ डॉ. ओपी दहमीवाल ने अगले सप्ताह वेतन का भुगतान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारी शांत हुए और काम पर लौटे।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में लगभग 94 कर्मचारी ठेकेदार के अधीन काम करते हैं। कर्मचारियों को ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर, हेल्पलाइन इमरजेंसी सेवाएं, सिक्योरिटी गार्ड, महिला वार्ड, अटेंटेड, सफाई आदि जगहों पर ड्यूटी लगाई गई है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें फरवरी माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया। ठेकेदार से पूछने पर हर बार बजट न आने का बहाना लगाया जाता है। वेतन नहीं मिलने से घर का गुजारा मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


बंद रहा काउंटर, मरीज करते रहे इंतजार
रजिस्ट्रेशन काउंटर पर आउटसोर्सिंग के कर्मचारी पर्चियां काटते हैं। सुबह अस्पताल खुलते ही कर्मचारी हड़ताल पर चले गए, जिससे काउंटर बंद रहा। मरीज काउंटर खुलने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों को फरवरी माह से वेतन नहीं मिला है। इस बारे में विभाग के अधिकारियों भी अवगत करवा दिया है उन्होंने बजट आते ही वेतन का भुगतान करने का आश्वासन दिया है।
कुलवंत, ठेकेदार

ऊपर से बजट नहीं आने से दिक्कत आ रही है। कर्मचारियों के वेतन को लेकर उच्च अधिकारियों से बात हो गई है। जल्द ही भुगतान कर दिया जाएगा।
डॉ. ओपी दहमीवाल, एसएमओ, सिविल अस्पताल फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed