फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Out of stock notices at centers, five thousand doses of vaccine alloted in the evening

केंद्रों पर आउट ऑफ स्टॉक के लगे नोटिस, शाम को वैक्सीन की पांच हजार डोज अलॉट

Thu, 08 Jul 2021 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Out of stock notices at centers, five thousand doses of vaccine alloted in the evening
कोरोना वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने के चलते स्वास्थ्य विभाग ने केंद्रों पर वैक्सीन उपलब्ध न होने के नोटिस लगा दिए है। शुक्रवार तक वैक्सीन उपलब्ध न होने के नोटिस लगाए गए हैं और पात्रों को शनिवार को टीका लगवाने के लिए बुलाया जा रहा है। वहीं शाम को जिले को पांच हजार कोविशील्ड वैक्सीन अलॉट होने की स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली है।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार को वैक्सीन सेंटरों पर पहुंच जाएगी। अगर समय पर वैक्सीन सेंटरों पर पहुंच गई तो टीकाकरण शुरू हो जाएगा। वहीं वैक्सीन न होने के चलते वीरवार को जिले में मात्र 343 लोगों को ही टीका लगा। 89 लोग ही वैक्सीन की पहली डोज लगवा पाए। 248 लोगों को कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन

89 लोगों को ही लगी पहली डोज
जिले में वीरवार को 343 पात्रों को वैक्सीन लगाई गई। 89 लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन की पहली, 6 को दूसरी डोज लगी। इसके अलावा 248 पात्रों को कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई है। कोवैक्सीन की पहली डोज किसी भी पात्र को नहीं लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अभी तक ये हुआ टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
स्वास्थ्यकर्मी 8374
फ्रंटलाइन वर्कर्स 3488
60 साल से ऊपर 69997
45 से 59 साल 76188
18 से 44 साल 106784
जिले में तीन कोरोना संक्रमित मिले, चार हुए स्वस्थ
जिले में वीरवार को कोरोना के तीन नए मरीज मिले हैं और चार स्वस्थ हुए हैं। संक्रमण दर 0.33 फीसदी रही। भट्टू में एक तथा बड़ोपल में दो नए केस मिले हैं। 826 लोगों के सैंपल लिए गए। इसमें से 400 सैंपलों की अभी रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में अभी तक 17774 कोरोना संक्रमित मिल चुके है। इसमें से 17262 स्वस्थ हो गए हैं।
कोट
जिले में कोरोना वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो गया था, वजह से दिक्कत आई है। पांच हजार डोज अलॉट हो गई है। शुक्रवार को सेंटरों पर पहुंच जाएगी।
- डॉ. सुनीता सोखी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed