{"_id":"652832bc6177824eb10b94da","slug":"our-country-our-problem-we-have-to-fight-against-it-adgp-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-6899-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश हमारा, समस्या हमारी, इसके विरुद्ध हमें ही लड़ना होगा : एडीजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश हमारा, समस्या हमारी, इसके विरुद्ध हमें ही लड़ना होगा : एडीजीपी
विज्ञापन
रतिया। प्रयास संस्था के तत्वावधान में गांव बीराबदी के राजकीय स्कूल में नशे की समस्या को लेकर सेमिनार का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने शिरकत की जबकि अध्यक्षता एसपी आस्था मोदी ने की। इस दौरान रतिया उपमंडल की 20 पंचायतों के सरपंचों ने भी नशे के खिलाफ हुंकार भरी।ग्रामीणों को जागरूक करते हुए श्रीकांत जाधव ने कहा कि दुश्मन देश, हमारे देश के खिलाफ दो तरह की लड़ाई लड़ रहे हैं। एक लड़ाई जो कश्मीर जैसे क्षेत्रों में घुसपैठ करके करते हैं। वहां फौजी जवान हमारी रक्षा कर रहे हैं। दूसरी लड़ाई ये देश हमारे देश में नशा भेजकर कर रहे हैं। ये हमारी युवा पीढ़ी को नशे की लत से बर्बाद करना चाहते हैं। समाज से नशे जैसी बुराई को खत्म करने के लिए लड़ाई हम सब को मिलकर लड़नी होगी। राष्ट्र हमारा है तो यहां की समस्या का समाधान भी हमें ही करना है। इस सामाजिक बुराई के खिलाफ आम जनता दो प्रकार से सहयोग कर सकती है। पहला सहयोग स्वयं को व अपने परिवार को नशा मुक्त रखकर जबकि दूसरा सहयोग नशा तस्करी में लगे लोगों की सूचना देकर।
अपने मोबाइल में रखें टोल फ्री नंबर
एडीजीपी ने कहा कि टोल फ्री नंबर 9050891508 और 8814011000 को हर कोई अपने मोबाइल में रखें। जहां भी समाज विरोधी कार्य हो रहा हो, उसकी सूचना इन नंबरों पर देने का काम करें। असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करना पुलिस का काम है। अगर किसी सूचना पर कार्रवाई न हो, तो आम जनता सीधे उन्हें भी फोन कर सकती है।
जनता आगे बढ़ेगी, पुलिस आपके साथ है : एसपी
एसपी आस्था मोदी ने कहा कि आम जनता आगे बढ़े, पुलिस प्रशासन कंधे से कंधा मिलाकर साथ देगा। एडीजीपी के मार्गदर्शन में हिसार मंडल को नशा मुक्त करना हमारा प्रथम लक्ष्य है। कार्यक्रम में नागपुर ब्लॉक के गांवों के सरपंचों सहित ग्रामीणों को नशा नहीं करने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर डीएसपी वीरेंद्र सिंह, सदर थाना रतिया प्रभारी सुरेंद्र कंबोज, केतन मिढा, बीराबदी गांव के सरपंच प्रतिनिधि सुखराज सिंह, नकटा सरपंच जयभगवान, रमेश सरपंच अजीत नगर, राजेंद्र मलार, अमित मानपुर, रणजीत सरपंच मालवा, अनिल सरपंच गांव धौलपुर, खुशवंत सरपंच चंद कोठी, मलकीत सरपंच मढ़, मांगेराम सरपंच भट्टू सोत्र सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
गांव में घरों के बाहर बहू-बेटियों के खिलाफ लिखी जा रही अभद्र टिप्पणी
गांव बीराबदी में सेमिनार के दौरान एडीजीपी श्रीकांत जाधव के सामने गांव के बुजुर्ग जसवीर सिंह ने गांव में पिछले कुछ समय से शरारती तत्वों द्वारा घरों के बाहर महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां लिखने के पर्चे लगाए जाने का मामला उठाया। ग्रामीण ने एडीजीपी को बताया कि घरों की बहू-बेटियों के खिलाफ अपशब्द लिखने से ग्रामीणों में रोष है। रात के समय घरों के बाहर पर्चे लगा दिए जाते हैं, जिनमें बहू-बेटियों के खिलाफ अपशब्द लिखे होते हैं। यह पर्चे पंजाबी भाषा में लिखे होते हैं। नागपुर चौकी में लिखित शिकायत भी दी गई है। जिस पर एडीजीपी ने इस मामले में एसपी व पुलिस अधिकारियों को प्राथमिकता से जांच करने के निर्देश दिए।