फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   OTP arrived nor ATM used, Rs 1.21 lakh withdrawn from three bank accounts

ओटीपी आया और न ही एटीएम प्रयोग हुआ तीन बैंक खातों से निकल गए 1.21 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
OTP arrived nor ATM used, Rs 1.21 lakh withdrawn from three bank accounts
फतेहाबाद। शहर के सूर्या इनक्लेव निवासी व्यक्ति के तीन बैंक खातों से 1.21 लाख रुपये की राशि निकाल ली गई। व्यक्ति के मोबाइल पर न तो ओटीपी आया और न ही एटीएम कार्ड का प्रयोग किया गया। मामले में सूर्या इंकलेव निवासी आत्मप्रकाश ने शहर थाना में शिकायत दी है।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी और धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में आत्मप्रकाश ने बताया कि उसके मोबाइल पर सोमवार सुबह फोन आया और इसके बाद उसके एचडीएफसी बैंक खाते से 49999 रुपये और फिर 49999 रुपये राशि निकल गई। इसके बाद आईडीएफसी बैंक से खाते से 9 बार 18 हजार रुपये की राशि निकाली गई। इसके बाद बैंक ऑफ इंडिया खाते से 3500 रुपये की राशि निकाल ली गई। बैंक खाते से जारी एटीएम कार्ड उसके पास ही थे और इसके अलावा न ही मोबाइल पर ओटीपी आया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed