फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Orthopedic specialist's OPD closed in Civil Hospital, patients will now be referred to Agroha

Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में बंद हुई हड्डी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी, अब अग्रोहा रेफर होंगे मरीज

Mon, 09 Feb 2026 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 09 Feb 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Orthopedic specialist's OPD closed in Civil Hospital, patients will now be referred to Agroha
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में बंद पड़ी हड्डी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी संवाद
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में एक बार फिर से हड्डी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी बंद हो गई है। ऐसे में मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों के अनुसार विशेषज्ञ लंबी छुट्टियों पर रहेंगी। इस कारण करीब 6 माह तक ओपीडी बंद रह सकती है। ऐसे में अब नागरिक अस्पताल में हड्डियों से संबंधित आने वाले मरीजों को अग्रोहा मेडिकल रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन ने दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए लगने वाले शिविर के लिए हिसार स्वास्थ्य विभाग को पत्राचार किया है ताकि दिव्यांगों का मेडिकल हो सके। अस्पताल में डेढ़ साल पहले ही हड्डी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी शुरू हुई थी, इससे मरीजों को राहत मिली थी। हालांकि सी-आर्म मशीन न होने के कारण हड्डियों संबंधित ऑपरेशन शुरू नहीं हो पाए थे। नागरिक अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी 100 के करीब रहती है।
विज्ञापन


-

इधर, अस्पताल में शुरू हुए सर्जिकल कैंप

नागरिक अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत आखिरकार सर्जिकल शिविर शुरू कर दिए गए है। अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा भी शुरू हुई है। नागरिक अस्पताल में 5 फरवरी से एक सप्ताह के लिए शिविर शुरू होने थे लेकिन ओटी यानि ऑपरेशन थियेटर में मरम्मत कार्य के चलते शुरू नहीं हो पाए थे। अस्पताल प्रशासन ने मरम्मत कार्य बंद करवाकर सर्जिकल कैंप शुरू करवाए हैं। सोमवार को ईएनटी से संबंधित ऑपरेशन भी हुए हैं। 12 फरवरी के बाद अस्पताल प्रशासन फिर से ओटी को बंद कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

शिविर में गर्भवती का जांचा गया स्वास्थ्य

नागरिक अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शिविर लगाया गया। इसमें 78 गर्भवती का रजिस्ट्रेशन हुआ। यहां पर गर्भवती के खून और यूरिन के सैंपल लेकर जांच की गई। जांच में 27 गर्भवती हाई रिस्क श्रेणी में चिह्नित की गई। अस्पताल में विभाग की तरफ से मंगलवार को भी शिविर लगेगा।

-

हड्डी रोग विशेषज्ञ लंबी छुट्टियों पर गई हैं। कैंप को हिसार स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा जा चुका है। शिविर में लोगों को दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

-डॉ. बुधराम, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed