{"_id":"6a6b8f8f0bfde008140d594a","slug":"organization-handing-out-teacher-appointment-letters-for-schools-fraud-suspected-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-158317-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: स्कूलों में शिक्षक नियुक्ति के पत्र थमा रही संस्था, फर्जीवाड़े की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: स्कूलों में शिक्षक नियुक्ति के पत्र थमा रही संस्था, फर्जीवाड़े की आशंका
Thu, 30 Jul 2026 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय
फतेहाबाद। सरकारी स्कूलों में फर्जी नियुक्ति पत्र देकर शिक्षकों की तैनाती की शिकायतें मिलने के बाद जिला शिक्षा विभाग सतर्क हो गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर सर्वत्र शिक्षा समिति के सदस्यों का स्कूलों में प्रवेश रोकने तथा समिति से जुड़े किसी भी व्यक्ति को कार्यभार ग्रहण नहीं कराने के आदेश दिए हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अनुसार विभिन्न स्रोतों से सूचना मिली कि सर्वत्र शिक्षा समिति के सदस्य विद्यालयों का भ्रमण कर रहे हैं। वे शिक्षकों की नियुक्ति कर सरकारी स्कूलों में भेज रहे हैं। शिकायतों के बाद विभाग ने तत्काल स्थिति स्पष्ट करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
जारी आदेश में कहा गया है कि सर्वत्र शिक्षा समिति का हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग से कोई संबंध नहीं है। विभाग अथवा शिक्षा निदेशालय ने इस संस्था के पक्ष में किसी प्रकार का अधिकृत पत्र जारी नहीं किया है। ऐसे में समिति की ओर से जारी किसी भी नियुक्ति पत्र अथवा आदेश को मान्यता नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यदि समिति का कोई सदस्य किसी विद्यालय में पहुंचता है या उसके माध्यम से भेजा गया कोई व्यक्ति कार्यभार संभालने का प्रयास करता है तो उसे अनुमति नहीं दी जाए। साथ ही ऐसे मामलों की सूचना तुरंत जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
-
सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अधीनस्थ सभी विद्यालय मुखियाओं को इन आदेशों से अवगत कराएं। निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। यदि किसी विद्यालय में समिति का कोई सदस्य या प्रतिनिधि आता है तो इसकी सूचना तत्काल जिला शिक्षा कार्यालय को देनी होगी।
- संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी