फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Orders issued to FSO to vacate room number 8

एफएसओ को कमरा नंबर 8 खाली करने के जारी किए आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Orders issued to FSO to vacate room number 8
फतेहाबाद। हुडा सेक्टर के पॉलीक्लीनिक में एफएसओ को दिए गए कमरे को लेकर विवाद शुरू हो गया है। कार्यकारी सिविल सर्जन ने एफएसओ (खाद्य सुरक्षा अधिकारी) को पॉलीक्लीनिक के कमरा नंबर 8को खाली करने के आदेश दिए है। इस संबंध में सिविल सर्जन कार्यालय की तरफ से एफएसओ को पत्र भी जारी किया गया है।
विज्ञापन

कार्यकारी सिविल सर्जन ने एफएसओ को कमरा नंबर 8 को खाली करने को लेकर जो पत्र जारी किया है उसमें हवाला दिया गया है कि डॉ. हमेश बंसल का ट्रांसफर नागरिक अस्पताल टोहाना से पॉलीक्लीनिक फतेहाबाद हो गया है। डॉ. हमेश बंसल वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के लिए कमरा नंबर 8 अलॉट किया गया है। कमरा नंबर 8 तुरंत प्रभाव से खाली करना सुनिश्चित करें। वहीं पत्र जारी होने के बाद एफएसओ कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। कार्यकारी सिविल सर्जन की तरफ से अस्थायी रूप से दूसरे कमरे की व्यवस्था का पत्र में कोई जिक्र नहीं किया है।
विज्ञापन

तत्कालीन सीएमओ ने जारी किया था कमरा
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग का जिले में अलग से कोई कार्यालय नहीं है। एफएसओ कार्यालय पहले सिविल सर्जन कार्यालय में चल रहा था। एफडीए अलग विभाग बनने के बाद तत्कालीन सिविल सर्जन ने पॉलीक्लीनिक में कमरा दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही कमरे में चल रहा विभाग :
एफडीए का अलग से कार्यालय होना चाहिए लेकिन मौजूदा स्थिति ये है कि एफएसओ कार्यालय एक ही कमरे में चल रहा है जबकि तीन से चार कमरे चाहिए। विभाग की तरफ से जिले में अलग बिल्डिंग को लेकर कोई व्यवस्था ही नहीं की गई है।
सीएमओ कार्यालय के पास खुद की इमारत नहीं
सिविल सर्जन कार्यालय के खुद के पास कोई बिल्डिंग नहीं है। कार्यालय पहले नागरिक अस्पताल में चल रहा था। तत्कालीन सिविल सर्जन डॉ. मनीष बंसल ने इसे पॉलीक्लीनिक में शिफ्ट कर दिया था। मौजूदा हालात ये है कि पॉलीक्लीनिक के नीचे और ऊपर की बिल्डिंग पर सिविल सर्जन कार्यालय चल रहा है।
पॉलीक्लीनिक में एसएमओ के पद डॉ. हमेश ने कार्यभार संभाल लिया है। अस्पताल में कमरों की कमी है, इसके चलते एफएसओ को कमरा खाली करने के लिए कहा गया है। इस संबंध में एक सप्ताह पहले भी उन्हें कहा गया था। एफडीए अलग विभाग है, उन्होंने अपने अधिकारियों को लिखा है।

- डॉ. संगीता अबरोल, कार्यकारी सिविल सर्जन
सिविल सर्जन कार्यालय की तरफ से कमरा खाली करने के आदेश हुए है। इस संबंध में एफडीए के उच्च अधिकारियों और स्वास्थ्य महानिदेशक को पत्र लिखा गया है। जब हमें अलग बिल्डिंग मिल जाएगी तो शिफ्ट कर दिया जाएगा। विभाग पब्लिक हित में काम कर रहा है।
- सुरेंद्र पूनिया, एफएसओ
फोटो नंबर 22
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed