फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Orders came to remove stickers and other photos from roadways buses

Fatehabad News: रोडवेज बसों पर लगे स्टीकर व अन्य फोटो का हटाने के आए आदेश

Fri, 20 Dec 2024 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 20 Dec 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Orders came to remove stickers and other photos from roadways buses
फतेहाबाद डिपो की किलोमीटर स्कीम की रोडवेज बस के पीछे के शीशे पर लगा स्टीकर।
फतेहाबाद। रोडवेज बसों के शीशों पर लगे स्टीकर और अन्य सामग्री चालकों को हटानी होगी। मुख्यालय की ओर से इसके लिए चालकों को निर्देश जारी किए गए हैं। यदि बसों से ये स्टीकर और सजावट सामग्री नहीं हटाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

फतेहाबाद रोडवेज डिपो में कई बसें ऐसी है जिन पर काफी तरह की रंग बिरंगी टेप, स्टीकर व स्लोगन लिखे हुए हैं। कई बसों के शीशों पर तो जरूरत से अधिक स्टीकर लगे हुए हैं। बसों के टायरों के साथ आगे व पीछे परांदे लटके हुए हैं, जिससे उनका रंग रूप ही बदल गया है। जिससे निजी व सरकारी बसों में अंतर करना कई बार मुश्किल हो जाता है। ऐसे में मुख्यालय ने सख्ती करते हुए बसों के आगे व पीछे के शीशों पर जरूरत से अधिक लगी टेपिंग हटाने को तुरंत प्रभाव करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


-------------
आदेशों के बाद उतारी जा रही है टेपिंग
- मुख्यालय के आदेशों के बाद से फतेहाबाद डिपो की कई बसों पर चालकों ने बसों की आगे व पीछे वाले शीशे पर लगे स्टीकरों को हटाया है। वहीं बस के चालक-परिचालक को भी इन्हें हटाने के लिए कहा जा चुका है। जल्द से जल्द सभी बसों से स्टीकर व टेप उतारने की रिपोर्ट भी संबंधित अधिकारी को दे रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
रोडवेज बस पर लगे स्टीकर व टेप को उतारने के आदेश आए हुए हैं। जिले में जितनी भी बसें है, उन सब बसों के शीशों पर लगे स्टीकर उतरवाने के लिए कर्मचारियों को बोल दिया गया है।
- अजय दलाल, महाप्रबंधक, रोडवेज फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed