फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Order for investigation against EOW in-charge, summons to CEO-GM

Fatehabad News: ईओडब्ल्यू प्रभारी के खिलाफ जांच के आदेश, सीईओ-जीएम को समन

Wed, 08 Apr 2026 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 08 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Order for investigation against EOW in-charge, summons to CEO-GM
फतेहाबाद। जमीन की खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी के मामले में अदालत ने पुलिस जांच पर सवाल उठाते हुए कड़ा रुख अपनाया है। एसीजेएम डॉ. मधुर बजाज की अदालत ने आर्थिक अपराध शाखा के प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच और कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता एडवोकेट कपिल बांगा की शिकायत पर अल्फा कॉर्प कंपनी के सीईओ संतोष अग्रवाल और जीएम कमल नागपाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। आरोप है कि वर्ष 2015 में प्लॉट का पूरा भुगतान करने के बावजूद न तो कब्जा दिया गया और न ही रजिस्ट्री की गई। कोर्ट में खुलासा हुआ कि जांच रिपोर्ट आरोपियों ने खुद तैयार कर टाइप की थी। इस पर बाद में पुलिस ने मुहर लगा दी।
विज्ञापन


अदालत ने इसे पुलिस और आरोपियों की मिलीभगत का प्रमाण माना। कोर्ट ने यह भी पाया कि पुलिस ने पहले आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार की लेकिन बाद में बिना ठोस आधार के अचानक कैंसिलेशन रिपोर्ट पेश कर दी। अदालत ने पुलिस के इस यू-टर्न को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ऐसे मामलों को केवल दीवानी बताकर बंद नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत संज्ञान लेते हुए 21 मई के लिए समन जारी किए हैं। साथ ही कैंसिलेशन रिपोर्ट खारिज कर पुलिस को 30 दिन के भीतर गहन जांच कर फाइनल रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने पुलिस महानिरीक्षक (हिसार रेंज) को भी निर्देश दिए हैं कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की रिपोर्ट अगली सुनवाई में पेश की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed