फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Opposition to the waste disposal plant

Fatehabad News: कचरा निस्तारण प्लांट का हो रहा विरोध

Mon, 13 Apr 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 13 Apr 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Opposition to the waste disposal plant
भूना।नगर पालिका हाउस की 8 अप्रैल को आयोजित बैठक में जिले का कचरा प्लांट प्रोजेक्ट के खिलाफ प्रस
भूना। जिले के पांच शहरों का कचरा भूना में लाकर कचरा प्रबंधन प्लांट में निस्तारण की प्रस्तावित योजना फिर विवादों में घिर गई है। कागजों में चल रही इस योजना का खुलकर विरोध हो रहा है। नगर पालिका हाउस की बैठकों में पहले ही इस प्रोजेक्ट को सर्वसम्मति से खारिज किया जा चुका है।
विज्ञापन




3 अक्तूबर 2025 और 8 अप्रैल 2026 को हुई नगर पालिका हाउस की बैठकों में निर्णय लिया गया था कि भूना में किसी भी सूरत में जिलेभर का कचरा निस्तारण प्लांट नहीं लगाया जाएगा। इसके साथ ही नगर पालिका ने इसके लिए जमीन उपलब्ध कराने से भी साफ इन्कार कर दिया था। चेयरपर्सन अर्पणा पंकज पसरीजा पहले ही इस मुद्दे पर शहरी निकाय मंत्री के समक्ष विरोध दर्ज करा चुकी हैं।
विज्ञापन


उन्होंने ज्ञापन सौंपकर भूना में कचरा प्लांट लगाने की योजना को निरस्त करने की मांग की थी। इसके बावजूद अब फिर से इस योजना की चर्चा तेज होने से लोगों में रोष बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका सचिव दीपक कुमार ने बताया कि चेयरपर्सन और पार्षद दो बार इस प्रोजेक्ट का विरोध कर चुके हैं। हाउस में प्रस्ताव पारित कर 25 एकड़ जमीन देने से भी मना कर दिया गया है और यह निर्णय संबंधित अधिकारियों को भेजा जा चुका है। कचरा प्लांट परियोजना से संबंधित नगर पालिका में अभी कोई भी पत्र या अन्य सूचना भी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed