फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Opposition to mobile phone tower in residential area

Fatehabad News: रिहायशी क्षेत्र में मोबाइल फोन टावर का विरोध

Tue, 24 Feb 2026 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 24 Feb 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Opposition to mobile phone tower in residential area
शहर के गुरुनानकपुरा मोहल्ला में नागरिक अस्पताल के पीछे लगाया जा रहा मोबाइल टॉवर । संवाद
फतेहाबाद। गुरुनानक पुरा मोहल्ले में नागरिक अस्पताल और स्कूल के समीप मोबाइल फोन टावर लगाए जाने का मंगलवार को स्थानीय लोगों ने विरोध जताया है। लोगों ने घनी आबादी के बीच लगाए जा रहे टावर को लगाने में सुरक्षा और नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि टावर लगाने के लिए अनुमति नहीं ली गई है। हालांकि इस मामले में नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि अनुमति से ही टावर लगाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि प्रशासन से तथ्यों को छिपाकर यह निर्माण कार्य किया जा रहा है। टावर के लिए बनाया गया अर्थिंग प्वाइंट गली के बीच में है।
विज्ञापन


इससे बारिश के दिनों में या तकनीकी खराबी की स्थिति में गली में करंट फैलने का खतरा बना रहेगा। वहीं पास में स्कूल और अस्पताल होने के कारण बच्चों और मरीजों को टावर के रेडिएशन से खतरा है। मोबाइल फोन टावर से निकलने वाला रेडिएशन बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

गुरुनानक पुरा में लगाए जा रहा टावर आबादी के बीच में है। अगर यह टावर लगता है तो आमजन के लिए काफी नुकसानदायक साबित होगा। प्रशासन को इसे लगाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

-कुलविंद्र, मोहल्लावासी।

---

कई दिनों से टावर लगाने का काम जारी है इस बारे में थाना में शिकायत की गई है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। टावर की अर्थिंग प्वाइंट के बोर सीवरेज लाइन के ऊपर की गई है। इससे करंट लगने की आशंका रहेगी।

-कर्मवीर सिंह, मोहल्लावासी।

---

टावर लगाने के लिए छत की मजबूती आदि की जांच नहीं की गई है। वहीं नागरिक अस्पताल के पास मोबाइल टावर लगाने की अनुमति नहीं होती। प्रशासन को तुरंत प्रभाव से निर्माण कार्य बंद करवाना चाहिए।

-राकेश कुमार, मोहल्लावासी।

---

मोबाइल टॉवर से निकलने वाला रेडिएशन बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। ऐसे में वे इस टावर को नहीं लगने नहीं देंगे। प्रशासन को भी तुरंत इसका निर्माण कार्य रुकवा देना चाहिए।


-राजन अरोड़ा, मोहल्लावासी।

-

कंपनी ने मोबाइल फोन टावर लगाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया है। नियमों के मुताबिक ही इसकी अनुमति दी गई है। कहीं भी नियमों का उल्लंघन नहीं किया गया है।

-विकास बजाज, बिल्डिंग इस्पेक्टर, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed