फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Opposition to laying interlock on Ratia-Jakhal-Tohana main road

Fatehabad News: रतिया-जाखल-टोहाना मुख्य सड़क पर इंटरलॉक बिछाने का विरोध

Thu, 26 Feb 2026 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 26 Feb 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Opposition to laying interlock on Ratia-Jakhal-Tohana main road
भूना।शहीद भगत सिंह पार्क के पास रतिया,जाखल-टोहाना मुख्य सड़क पर इंटरलॉक बिछाने का कार्य प्रगति
भूना। लोक निर्माण विभाग की ओर से शहीद भगत सिंह पार्क के साथ लगती मुख्य सड़क पर इंटरलॉक टाइलें बिछाने के निर्णय का स्थानीय दुकानदारों और लोगों में रोष है। उनका आरोप है कि भारी वाहनों की लगातार आवाजाही वाली इस सड़क पर इंटरलॉक लगाकर खानापूर्ति की जा रही है। इन वाहनों के चलने से सड़क ज्यादा समय तक टिक नहीं पाएगी।
विज्ञापन

बस स्टैंड के पास भूना से रतिया और जाखल-टोहाना को जोड़ने वाली यह मुख्य सड़क पिछले काफी समय से उखड़ी हुई थी। सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर क्षेत्रवासियों ने पोर्टल पर शिकायतें भी दर्ज करवाई थी। इसके बाद विभाग की ओर से मरम्मत कार्य शुरू किया गया, लेकिन अब निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह पार्क के आसपास के दुकानदारों का कहना है कि यह सड़क 24 घंटे व्यस्त रहती है और यहां से भारी वजन वाले वाहन गुजरते हैं। ऐसे में सामान्यत: गलियों में उपयोग होने वाली इंटरलॉक टाइलें अधिक भार सहन नहीं कर पाएंगी और जल्द ही टूटने का खतरा रहेगा। उन्होंने मांग की है कि सड़क को तारकोलयुक्त या आरसीसी (सीमेंट कंक्रीट) से बनाया जाए, ताकि लंबे समय तक राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता एडवोकेट रिछपाल सिंह, मुकेश कुमार, प्रदीप कुमार, अमित कुमार, प्रवीण कुमार और दिनेश कुमार सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि संबंधित ठेकेदार गुणवत्ता से समझौता कर केवल नाममात्र पत्थर डालकर इंटरलॉक बिछा रहा है। उनका कहना है कि यह कार्य मानकों के अनुरूप ही नहीं हो रहा है।


टेंडर शर्तों के अनुसार करीब 100 मीटर हिस्से में इंटरलॉक लगाना है। यहां 80 एमएम मोटाई की इंटरलॉक टाइलें लगाई जा रही हैं, जो निर्धारित मानकों के अनुरूप हैं और इससे कार्य चल जाएगा।
- बलवीर सिंह मलिक, उपमंडल अधिकारी, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed