{"_id":"69122b101809a6fda009a600","slug":"opposition-factions-unity-broken-chair-saved-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-143446-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: विरोधी गुट की टूटी एकजुटता, बच गई कुर्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: विरोधी गुट की टूटी एकजुटता, बच गई कुर्सी
Mon, 10 Nov 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 10 Nov 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के लघु सचिवालय में अविश्वास प्रस्ताव गिरने के बाद जीत का निशान दिखाती चेयरपर्सन पूजा र
फतेहाबाद। पंचायत समिति की चेयरपर्सन पूजा चराईपोत्रा की कुर्सी आखिरकार बच गई है। उनके खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव कोरम पूरा न होने के कारण गिर गया है। एडीसी अनुराग ढालिया की अध्यक्षता में सोमवार दोपहर 3 बजे बुलाई गई बैठक में चेयरपर्सन पूजा के अतिरिक्त कोई भी सदस्य नहीं पहुंचा।
नियमों के अनुसार, अविश्वास प्रस्ताव को पारित करने के लिए कुल 29 सदस्यों में से 21 की उपस्थिति आवश्यक थी। इस दौरान वहां पर उपस्थित कर्मचारियों ने पहले तीन बजे बैठक के बारे में आवाज दी। करीब 30 मिनट इंतजार करने के बाद कोई भी सदस्य बैठक में नहीं पहुंचा तो एडीसी ने अविश्वास प्रस्ताव की बैठक को बर्खास्त करते हुए फैसला पूजा रानी की पक्ष में सुनाया।
उधर, विपक्षी गुट के वार्ड 16 की सदस्य सीमा के पति वीरेंद्र भादू ने पंचायत समिति चेयरपर्सन प्रतिनिधि पर पैसों व पावर के सहारे पार्षदों को बैठक से दूर रखने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
-- -
सदस्यों की गैर-मौजूदगी से बची कुर्सी
18 सितंबर को फतेहाबाद पंचायत समिति के 29 में से 23 सदस्यों ने चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास जताते हुए डीसी को ज्ञापन सौंपा था। इन सदस्यों में पूर्व विधायक दुड़ाराम के समर्थक सदस्य भी शामिल थे। इस दौरान समिति के उपाध्यक्ष मदन लाल गुर्जर भी अविश्वास प्रस्ताव में शामिल थे, लेकिन सोमवार को बुलाई बैठक में विरोधी खेमा निर्धारित संख्या पूरी नहीं कर सका। विरोधी खेमे के पास कथित तौर पर केवल 16 सदस्य ही एकजुट हो पाए। ये सदस्य भी लघु सचिवालय में नहीं पहुंचे। जबकि बाकी चार सदस्य जो चेयरपर्सन गुट के थे, वो भी सचिवालय में नहीं आए।
-- --
ज्ञापन में इन मेंबर्स ने किए थे हस्ताक्षर
18 सितंबर को उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन में सदस्य ब्रह्मजीत, रमेश कुमार, बिजेंद्र, संदीप कुमार, राकेश कुमार, हरभजन सिंह, अमनदीप, अनिल कुमार, ओमकला, सुभाष चंद, जीतराम, सुमन, सुमन बाला, रेनू, रीना देवी, प्रियंका, संदीप कुमार सहित 23 मेंबर्स ने हस्ताक्षर किए हुए हैं।
-- -
दो बार अविश्वास प्रस्ताव हुए फेल
नवंबर 2024 में भी इसी तरह का अविश्वास प्रस्ताव चेयरपर्सन पूजा के खिलाफ लाया गया था। उस समय भी यह विफल रहा था। अब दोबारा से 23 सदस्यों की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव विफल हो गया है। दोनों बार यही आरोप लगाए गए थे कि अध्यक्ष व उपाध्यक्ष विकास कार्यों में रुचि नहीं ले रहे हैं।
-- --
विपक्षी सदस्य प्रतिनिधि का आरोप, सदस्यों को चंडीगढ़ टूर पर ले गए चेयरपर्सन प्रतिनिधि
लघु सचिवालय के सभागार में दोपहर तीन बजे अविश्वास प्रस्ताव पर रखी गई बैठक में पंचायत समिति के वार्ड 16 की सदस्य सीमा के पति वीरेंद्र भादू ने आरोप लगाया कि पंचायत समिति सदस्यों को अपनी तरफ करने के लिए चेयरपर्सन के परिवार ने लालच दिया है। चंडीगढ़ ले जाने के साथ-साथ पैसों का खेल भी हुआ है। भादू ने आरोप लगाया कि चेयरपर्सन प्रतिनिधि अजय कुमार कुल 10 सदस्यों व उनके प्रतिनिधि को 3 नवंबर से चंडीगढ़ भ्रमण पर लेकर गए हुए हैं।