फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Opportunity has come, hit BJP people: Birendra Singh

मौका पड़या है, भाजपा वालों को ठोक दो : बीरेंद्र सिंह

Tue, 14 May 2024 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 14 May 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Opportunity has come, hit BJP people: Birendra Singh
गांव भोडियाखेड़ा में लोगों को संबो​धित करते बीरेंद्र सिंह।
फतेहाबाद। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह डूमरखां ने कहा कि मैं ज्योतिषी तो हूं नहीं, लेकिन भाजपा को दिल्ली से भगा नहीं दिया तो फिर आगे वोट नहीं पड़ेंगे। दिल्ली में कुछ पैसे वाले लोग हैं, जिनकी सरकार है। इनको कमेरे व किसान वर्ग से कोई सरोकार नहीं है। अभी मौका पड़या है, इनको ठोक दो। ठोकना भी ऐसा है कि इनको पता लग जाए।
विज्ञापन

बीरेंद्र सिंह सोमवार को फतेहाबाद के गांव भोडियाखेड़ा में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कुमारी सैलजा के साथ प्रचार अभियान में भाग ले रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले कमेरे वर्ग, किसान वर्ग व फौज से बड़ा डरते हैं। किसानों को बेहाल करके छोड़ दिया है। वहीं, कमेरे वर्ग को पांच किलो अनाज देकर ठग रहे हैं। फौज को भी कमजोर करने के लिए अग्निवीर योजना लागू कर दी है। इसलिए डर रहे हैं कि कहीं फौज भी इनका विरोध न करने लग जाए।
विज्ञापन


हरियाणा की जनता किसी को माफ नहीं करती
बीरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा की जनता किसी को भी माफ नहीं करती है। हरियाणा वालों ने ओमप्रकाश चौटाला को भी ऐसा ठोका कि 90 में से 8 पर छोड़ दिया। अभी तक उनकी पार्टी उभर नहीं पा रही है। अब लगातार कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन रहा है। 10 की 10 लोकसभा सीटें कांग्रेस व इंडिया गठबंधन प्रत्याशी जीतेंगे। लोगों को लगने लगा है कि प्रजातंत्र को बचाना है तो डटकर भाजपा के खिलाफ वोटों की लड़ाई लड़नी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed