{"_id":"69a32c1b0f6d6d94cb093ddc","slug":"opium-plants-were-grown-in-onion-crop-accused-arrested-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-149455-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: प्याज की फसल में उगा रखे थे अफीम के पौधे, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: प्याज की फसल में उगा रखे थे अफीम के पौधे, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
भूना। सीआईए रतिया पुलिस टीम ने घर के पीछे प्याज की फसल में छिपाकर लगाए गए अफीम के पौधे बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से आरोपी अंग्रेज सिंह निवासी रायपुर ढाणी को काबू किया है।
मामले में पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी ने अपने घर के पीछे प्याज की खेती के बीच अफीम के पौधे इस प्रकार लगा रखे थे कि सामान्य रूप से देखने पर वह केवल सब्जी की खेती प्रतीत हो सके। सीआईए रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि सहायक उपनिरीक्षक रघुबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
तलाशी के दौरान प्याज के पौधों के बीच से अफीम के 20 पौधे बरामद किए गए। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को काबू कर लिया तथा अवैध रूप से उगाए गए पौधों को जब्त कर लिया। आरोपी के विरुद्ध थाना भूना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।