{"_id":"575325a54f1c1bf645108b87","slug":"open-toilet-free-village-got-1-lakh-rupees-reward-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में शौच मुक्त गांव को मिलेगा एक लाख का इनाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में शौच मुक्त गांव को मिलेगा एक लाख का इनाम
fatehabad
Updated Sun, 05 Jun 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
खुले में शौच मुक्त गांव को मिलेगा एक लाख का इनाम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुले में शौच मुक्त बनने में मात्र दो प्रतिशत ही गांव शेष रह गए हैं। गांधी जयंती तक जो गांव खुले में शौच मुक्त हो जाएगा उन्हें सरकार की योजना अनुसार एक लाख रुपये का इनाम मिलेगा।
यह बात जिला के अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जे के आभीर ने गांव तलवाड़ी और चांदपुरा में स्वच्छ भारत मिशन एवं हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन को लेकर आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही। गांव तलवाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त के साथ एडीसी कार्यालय से एपीओ विरेंद्र हुड्डा, डीसीओ रोहताश भुकल, डीपीएम रणविजय, एबीपीओ संदीप कुमार, ग्राम सचिव नरेश कुमार, मोटीवेटर जसपाल राम, सुनीता, सहित पीएनबी बैंक शाखा प्रबंधक लक्ष्मण के अलावा सरपंच सतीश कुमार ने भी संबोधित किया।
एडीसी आभीर ने कार्यक्रम में पहुंची ग्रामीण महिलाओं को सरकार की ओर से चलाई जा रही हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजना बारे में जागरूक किया।
उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम पूरे फतेहाबाद जिले में चल रहा है और अगले एक साल तक चलाया जाएगा। इस समय जाखल खंड में तीन टीमें विभिन्न गांवों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रशिक्षित कर रही हैं। प्रत्येक टीम में पांच से सात सदस्य शामिल हैं, जो 15 दिन तक एक ही गांव में रहकर महिलाओं को जागरूक कर रही हैं।