फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Open sewerage manholes and broken lids are inviting accidents in the city

Fatehabad News: शहर में हादसों को आमंत्रण दे रहे खुले सीवरेज मैनहोल व टूटे ढक्कन

Sun, 21 Dec 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 21 Dec 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Open sewerage manholes and broken lids are inviting accidents in the city
फतेहाबाद के एसबीआई रोड केकिनारे खुले पड़े होल। संवाद
फतेहाबाद। शहर की सड़कों और गलियों में बदहाल सीवरेज के ढक्कन जर्जर है। मुख्य मार्गों पर सीवरेज के ढक्कन पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। कई जगहों पर ये ढक्कन टूटकर अंदर धंस गए हैं, तो कई गलियों में ढक्कन गायब हैं। जन स्वास्थ्य की अनदेखी से आम नागरिकों व वाहन चालकों को हादसे की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन




इन दिनों धुंध छाने लगी है, जिससे दृश्यता कम हो रही है। सुबह और देर शाम के समय, जब दृश्यता कम होती है, सड़कों पर बने ये खुले सीवरेज नहीं नजर आते। दुपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वाले बुजुर्गों व बच्चों के लिए इन गड्ढों को देख पाना मुश्किल हो जाता है। स्थानीय निवासी दीपक, राजेंद्र और बनवारी लाल आदि ने बताया कि यदि समय रहते इन्हें ठीक नहीं किया गया, तो हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


---

गलियों में जर्जर हैं सीवरेज के ढक्कन

शहर के मुख्य बाजारों और मोहल्ला के अंदर की गलियों सीवरेज के जर्जर है या टूटे हुए हैं। इसकी शिकायत जन स्वास्थ्य विभाग को दी गई थी, जिसके बाद इनको बदलकर नए लगाए थे। लेकिन दो माह के बाद फिर से टूट गए हैं। हालांकि मोहल्ला की गलियों में वाहनों का आवागमन काफी कम है। विभाग से अपील है ढक्कन मजबूत बनाएं जाए ताकि लंबे समय तक चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


-



:: सीवरेज के ढक बदलने का काम निरंतर जारी है। लोगाें की शिकायत आने के तुरंत बाद जर्जर सीवरेज लाइन को ठीक किया जाता है।

-सतपाल रोज, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग, फतेहाबाद।

फतेहाबाद के एसबीआई रोड केकिनारे खुले पड़े होल। संवाद

फतेहाबाद के एसबीआई रोड केकिनारे खुले पड़े होल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed