{"_id":"6adb95e12fd85eba0b0e2604","slug":"opds-for-two-specialists-at-the-civil-hospital-will-remain-closed-until-the-26th-causing-distress-to-patients-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-163476-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में दो विशेषज्ञों की ओपीडी 26 तक रहेगी बंद, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में दो विशेषज्ञों की ओपीडी 26 तक रहेगी बंद, मरीज परेशान
Fri, 23 Oct 2026 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 23 Oct 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में बंद चर्म रोग विशेषज्ञ की ओपीडी संवाद
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में मनोचिकित्सक डॉ. गिरीश और चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीत की ओपीडी 26 अक्तूबर तक बंद रहेगी। इससे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। दोनों चिकित्सकों के छुट्टी पर होने के कारण संबंधित बीमारियों के उपचार के लिए आने वाले मरीजों को अब 27 अक्तूबर को ही मिलेगी राहत।
दोनों विशेषज्ञों की ओपीडी में रोजाना करीब 350 मरीज आते हैं। ऐसे में ओपीडी बंद रहने से बड़ी संख्या में मरीज प्रभावित हो रहे हैं। मरीजों को जांच और उपचार के लिए इंतजार करना पड़ रहा है या दूसरे विकल्प तलाशने पड़ रहे हैं। खासकर नियमित परामर्श और दवाएं लेने के लिए आने वाले मरीजों को परेशानी हो रही है।
-
गर्भवती का हुआ चेकअप
वहीं, नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर लगाया गया। शिविर में गर्भवती महिलाओं की जांच कर उनके स्वास्थ्य की स्थिति का आकलन किया गया। इस दौरान हाई रिस्क प्रेगनेंसी के मामलों की पहचान भी की गई ताकि ऐसी गर्भवती महिलाओं को समय रहते जरूरी उपचार और चिकित्सकीय निगरानी उपलब्ध करवाई जा सके। नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. सुभाष का कहना है कि अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व सेवाएं उपलब्ध करवाना और गर्भावस्था के दौरान संभावित जटिलताओं की समय रहते पहचान करना है। हाई रिस्क श्रेणी में चिह्नित महिलाओं को विशेष देखभाल की जरूरत होती है।