फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   OPD started in civil hospital after two days, three specialists did not come, crowd of patients started

Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में दो दिन बाद ओपीडी शुरू, नहीं आए तीन विशेषज्ञ, लगी मरीजों की भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
OPD started in civil hospital after two days, three specialists did not come, crowd of patients started
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में ओपीडी के बाहर बैठे मरीज
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में सोमवार को दो दिन बाद ओपीडी शुरू हुई तो मरीजों की भीड़ लग गई। हालांकि तीन ओपीडी बंद होने से मरीजों को परेशानी भी झेलनी पड़ी। शनिवार और रविवार को छुट्टी होने के चलते सोमवार को 750 से 800 मरीज ओपीडी के लिए आए।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में सोमवार को भी टीबी रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष टुटेजा छुट्टी पर रहे। इसके चलते मरीजों को एनसीडी क्लीनिक का सहारा लेना पड़ा। यहां पर सलाहकार डॉ. सुनीता सोखी ने मरीजों की जांच की और ओपीडी में आए गंभीर बीमारी से ग्रस्त मरीजों को अग्रोहा मेडिकल रेफर किया। डॉ. मनीष टीबी के अलावा हेपेटाइटिस मरीजों की भी जांच करते हैं। वहीं चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीत कौर और मनोचिकित्सक डॉ. गिरीश की ओपीडी भी बंद रही। दोनों की रोजाना 225 से 250 तक ओपीडी रहती है।
विज्ञापन

नहीं शुरू हुई सीबीसी जांच

नागरिक अस्पताल में सोमवार को सीबीसी जांच शुरू नहीं हो पाई। सीबीसी जांच को लेकर रक्त के सैंपल नहीं लिए गए। वीरवार को अस्पताल में सीबीसी जांच को लेकर किट खत्म हो गई थी। इसके बाद से सैंपलिंग नहीं हो रही है। रोजाना 150 से 200 मरीजों की सीबीसी जांच होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

110 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

नागरिक अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण किया गया। शिविर में जांच के दौरान गर्भवती महिलाओं के यूरिन और रक्त के सैंपल भी लिए गए। इस दौरान 110 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed