फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   OPD started after two days, e-treatment server closed

Fatehabad News: दो दिन बाद ओपीडी शुरू, ई-उपचार सर्वर बंद

Mon, 09 Mar 2026 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 09 Mar 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
OPD started after two days, e-treatment server closed
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में एक्सरे के लिए परेशान मरीज संवाद
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में सोमवार को दो दिन बाद ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। शनिवार को डॉक्टरों की हड़ताल और रविवार की छुट्टी के कारण ओपीडी बंद रहने से मरीजों की संख्या ज्यादा रही। हालात ये रहे कि अस्पताल में ओपीडी का आंकड़ा एक हजार के पार पहुंच गया।
विज्ञापन


इस बीच ई-उपचार सर्वर बंद होने से पर्ची बनवाने के लिए मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सर्वर बंद होने के कारण पंजीकरण काउंटर पर लंबी कतारें लग गईं और मरीजों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। गर्मी और भीड़ के बीच कई मरीजों के पसीने छूटते नजर आए। दोपहर 12 बजे तक लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन


बनगांव से आए रामकिशन, मढ़ निवासी मोहन लाल ने बताया कि उन्हें पर्ची बनवाने में काफी समय लग गया जिससे डॉक्टर को दिखाने में भी देरी हुई। अस्पताल में आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व शिविर में भी अव्यवस्था देखने को मिली। गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए शिविर लगाया गया था लेकिन भीड़ अधिक होने और पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण महिलाओं को लंबा इंतजार करना पड़ा। कई गर्भवती लाइन में खड़ी नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

20 दिन से बंद है ई उपचार सर्वर

नागरिक अस्पताल में ई उपचार सर्वर 20 दिन से बंद है। इस वजह से कर्मचारियों को मैनुअल पर्चियां काटनी पड़ रही हैं। ई उपचार सर्वर कक्ष में बिजली संबंधित काम चल रहा था। काम पूरा हो चुका है लेकिन इंटरनेट केबल के कारण काम रुका हुआ है।


-

वायरल मरीजों की बढ़ रही ओपीडी

नागरिक अस्पताल में सोमवार को मनोरोग, चर्म रोग, ईएनटी, दंत रोग, महिला रोग विशेषज्ञ कक्ष में भीड़ रही। इसके अलावा विशेषज्ञ डॉ. मनीष टुटेजा की ओपीडी भी बढ़ रही है। डॉ. टुटेजा का कहना है कि वायरल के कारण खांसी-जुकाम के मरीज बढ़ रहे हैं।

-

दो दिन ओपीडी बंद रहने के कारण भीड़ ज्यादा रही है। ई उपचार सर्वर को जल्द शुरू करवा दिया जाएगा। मरम्मत कार्य के चलते सर्वर बंद है।

-डॉ. बुधराम, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed