फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   OPD registration counter crowded due to strike, had to make rounds for ambulance

Fatehabad News: हड़ताल से ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर रही भीड़, एंबुलेंस के लिए काटने पड़े चक्कर

Tue, 06 Aug 2024 04:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 06 Aug 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
OPD registration counter crowded due to strike, had to make rounds for ambulance
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में साढ़े 11 बजे पर्ची कटवाने के लिए लगी मरीजों की लाइन
फतेहाबाद। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल का असर नागरिक अस्पताल के ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर भी पड़ रहा है। पर्ची कटवाने के लिए मरीजों को एक घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। यहां तैनात ऑपरेटर की ड्यूटी एंबुलेंस कंट्रोल रूम में लगा दी गई है, इसके चलते एक ही महिला ऑपरेटर के जिम्मे पर्ची काटने की जिम्मेवारी है।
विज्ञापन

वहीं सोमवार को भी जिले में 28 में से 15 एंबुलेंस ही चल पाई। प्रसूता को डिस्चार्ज करने के बाद घर जाने के लिए एंबुलेंस सेवा लेने के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इसके अलावा जिले में टीकाकरण, गर्भवती की जांच और एनीमिया मुक्त अभियान भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

---------
नियमित करने की मांग
नेशनल हेल्थ मिशन के तहत काम कर रहे कर्मचारियों ने नागरिक अस्पताल के बाहर धरना दिया। एनएचएम सांझा मोर्चा के आह्वान पर एनएचएम कर्मचारी उपवास पर बैठे। वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से भी कर्मियों ने नियमित करने की मांग की। कर्मचारियों को फूलमालाएं पहनाकर उनका उपवास शुरू करवाया गया। इस अवसर पर विशाल, रमेश, कुलदीप, सुरेन्द्र, विनोद, सुषमा, गीता कविता, गायत्री, शारदा, डॉ. विष्णु, नरेंद्र खरब, सुलतान, बलराज सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे। धरना स्थल पर मंगलवार को महिला कर्मचारियों द्वारा तीज उत्सव भी मनाया जाएगा और मेहंदी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
दो बार जारी किए जा चुके हैं नोटिस
एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल से काम प्रभावित हो रहे हैं। कर्मचारियों को दो बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं।
- डॉ. भरत सहारण, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed