फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   OPD opened after three days, women who came to the camp were forced to sit on the ground

Fatehabad News: तीन दिन बाद खुली ओपीडी, जमीन पर बैठने का मजबूर हुईं शिविर में आईं महिलाएं

Tue, 24 Mar 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 24 Mar 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
OPD opened after three days, women who came to the camp were forced to sit on the ground
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पर्ची कटवाने के लिए लाइन में लगे मरीज संवाद
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में मंगलवार को तीन दिन बाद ओपीडी खुलते ही मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। अस्पताल में पर्ची कटवाने के लिए लंबी कतारें लगी रहीं, वहीं ई-उपचार सर्वर ठप होने के कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थिति यह रही कि कई मरीज एक घंटे तक लाइन में खड़े रहने को मजबूर रहे। अस्पताल में करीब डेढ़ माह से ई उपचार सर्वर बंद है और मैनुअल पर्ची काटी जा रही है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए मंगलवार को शिविर का आयोजन किया गया था। इस शिविर में महिलाएं जांच के लिए पहुंचीं, लेकिन उचित व्यवस्थाएं न होने के कारण उन्हें जमीन पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इससे स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए। हालात ये रहे कि बैठने की व्यवस्था कम पड़ गई।
विज्ञापन

-
डेढ़ हजार तक पहुंची ओपीडी
अस्पताल में शनिवार से सोमवार तक छुट्टियों के कारण सुबह से ही ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई थी। दोपहर तक यह संख्या करीब डेढ़ हजार तक पहुंच गई। पर्ची काउंटर पर ई-उपचार प्रणाली का सर्वर बंद होने से पर्चियां बनाने की प्रक्रिया धीमी हो गई, जिससे लाइन और लंबी होती चली गई। नागरिक अस्पताल की डिस्पेंसरी पर दवाई लेने के लिए भीड़ रही। ऐसे में कई मरीजों को सिफारिश पर पिछले गेट से दवाइयां दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
तीन दिन बाद ओपीडी खुलने के कारण मरीजों की संख्या ज्यादा, जिससे यह स्थिति बनी। मरम्मत कार्य के कारण सर्वर बंद है और मैनुअल पर्ची बनाने में समय लग रहा है। जल्द ही व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया जाएगा और मरीजों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
- डॉ. बुधराम, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed