फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   OPD of viral patients increased in civil hospital, young man found dengue positive

Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में वायरल मरीजों की बढ़ी ओपीडी, युवक मिला डेंगू पॉजिटिव

Thu, 07 Nov 2024 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 07 Nov 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
OPD of viral patients increased in civil hospital, young man found dengue positive
फतेहाबाद में डेंगू को लेकर सर्वे करते हुए कर्मचारी
फतेहाबाद। मौसम में बदलाव के साथ वायरल बुखार के मरीजों की ओपीडी बढ़ रही है। नागरिक अस्पताल में रोजाना वायरल बुखार के 70 से 80 मरीज आ रहे हैं। डेंगू के बढ़ते मामलों के चलते डॉक्टर भी अपनी जांच करवा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में अब तक डेंगू की जांच के लिए 783 मरीजों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 67 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बुधवार को जिले में 10 मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें भूना के वार्ड 7 का निवासी 35 वर्षीय युवक डेंगू पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन

फतेहाबाद शहर में मिले हैं सबसे ज्यादा डेंगू केस :
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, शहर फतेहाबाद में 23, टोहाना में 9, रतिया में 2, भूना में 8, जाखल में 5, भट्टूकलां में 8, बड़ोपल में 6 और भूथनकलां में डेंगू के 6 केस मिल चुके हैं। सर्वे के दौरान 2849 जगहों पर लारवा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू के लक्षण
- अचानक तेज बुखार होना
- अचानक तेज सिर दर्द होना
- मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द होना
- आंखों के पीछे दर्द होना

ओपीडी में वायरल बुखार और डेंगू के केस बढ़ रहे हैं। बाहर की तली हुई और मसालेदार खाने की चीजों से परहेज रखें। ठंडी चीजें न खाएं। शरीर को पूरी तरह से ढकने वाले ही कपड़े डालें। अगर लगातार बुखार आ रहा है तो जांच जरूर करवाएं।
- डॉ. अमित मुंजाल, विशेषज्ञ, मुंजाल मल्टीस्पेशलिस्ट अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed