फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Only one admission in ITI Bhodiakheda on holidays, today is the last day

Fatehabad News: आईटीआई भोड़ियाखेड़ा में छुट्टी के दिन सिर्फ एक ही दाखिला, आज आखिरी दिन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Only one admission in ITI Bhodiakheda on holidays, today is the last day
आईटीआई भोडिया खेड़ा में से बाहर आते हुए विद्यार्थी
फतेहाबाद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में तीसरी काउंसिलिंग के दौरान दाखिले के लिए रविवार को छुट्टी के दिन भी हेल्प डेस्क खुले रहे। लेकिन भोड़ियाखेड़ा में दाखिले के लिए रविवार को एक ही विद्यार्थी पहुंचा। सोमवार को आखिरी दिन सूची में शामिल विद्यार्थी दाखिला ले सकेंगे। यहां पर 43 फीसदी सीटें खाली रह गई हैं। यहां पर 600 सीटें हैं जिसमें से 342 दाखिले हुए हैं। जिले में पांच राजकीय आईटीआई हैं।
विज्ञापन

बुधवार से दाखिले का चौथा राउंड शुरू होने जा रहा है। मेरिट सूची में नाम आने से वंचित विद्यार्थी ऑनलाइन ट्रेड चुन सकेंगे। विद्यार्थियों को 26 जुलाई तक मौका मिलेगा। 30 जुलाई विभाग सीट आवंटित करेगा। इसके बाद विभाग ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल खोलेगा। विद्यार्थी पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दाखिला ले पाएंगे।
विज्ञापन

ये है जिले में राजकीय आईटीआई
- आईटीआई भोड़ियाखेड़ा
- आईटीआई भिरड़ाना
- महिला आईटीआई टोहाना
- आईटीआई जाखल
- आईटीआई टोहाना
बहुतकनीकी संस्थानों में आज से दूसरी काउंसिलिंग शुरू
बहुतकनीकी संस्थानों में डिप्लोमा कोर्स में दाखिला लेने के लिए पहली काउंसिलिंग का शेड्यूल पूरा हो गया है। सोमवार से विद्यार्थी दूसरी काउंसिलिंग के तहत डिप्लोमा कोर्स और संस्थान चुन सकेंगे। विद्यार्थियों को 24 जुलाई तक का मौका दिया गया है। 25 जुलाई को विभाग सीट आवंटित करेगा। बहुतकनीकी संस्थान धांगड़ में 300 सीटों पर 193 दाखिले हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
आईटीआई में दाखिले को लेकर प्रक्रिया जारी है। तीसरी काउंसिलिंग के तहत जिन विद्यार्थियों को सीट आवंटित हुई है वह सोमवार तक दाखिला ले सकते हैं। इसके बाद चौथी काउंसिलिंग शुरू होगी।
-भूपेंद्र सिंह, इंचार्ज, आईटीआई भिरड़ाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed