{"_id":"662013fd104997499a0a76ec","slug":"only-five-percent-wheat-was-lifted-in-the-district-farmers-stuck-with-rs-193-crore-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-115694-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिले में सिर्फ पांच फीसदी गेहूं का हुआ उठान, किसानों के अटके 193 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिले में सिर्फ पांच फीसदी गेहूं का हुआ उठान, किसानों के अटके 193 करोड़
Wed, 17 Apr 2024 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 17 Apr 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले की अनाज मंडियों में गेहूं की आवक में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। मगर उठान की कछुआ गति ने किसानों से लेकर आढ़तियों तक को परेशान कर दिया है। बेलगाम खरीद एजेंसियों पर प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देशों व सरकार के नियमों का कोई नियंत्रण नजर नहीं आ रहा है। बार-बार व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी उठान में तेजी लाने की मांग कर रहे हैं।
बुधवार तक जिले में 821430 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। मगर उठान मात्र पांच फीसदी 36040 क्विंटल का किया गया। अभी तक जिले में 438 किसानों की फसल का 8.48 करोड़ रुपये का भुगतान हो सका है जबकि 193.01 करोड़ रुपये का भुगतान अभी बाकी पड़ा है। खरीद एजेंसी फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) ने 3560 क्विंटल गेहूं खरीदी, लेकिन उठान अभी तक शुरू ही नहीं करवाया है।
हैफेड ने सरसों का सौ फीसदी उठान पूरा किया
वहीं, जिले में 195590 क्विंटल सरसों खरीदी जा चुकी है। इसमें से 132920 क्विंटल सरसों का उठान हो चुका है। 62660 क्विंटल सरसों का उठान अभी बाकी है। सरसों की खरीद करने वाली एजेंसियों ने कुल 75.94 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। अभी भी 3432 किसानों का भुगतान रुका हुआ है। वेयर हाउसिंग काॅरपोरेशन द्वारा खरीदी गई सरसों में से 50 प्रतिशत का उठान अभी बाकी है। हैफेड ने अपना 100 प्रतिशत उठान पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
मंडी में गेहूं रखने में किसानों को होने लगी दिक्कत
पिछले दो दिनाें में गेहूं की आवक में बढ़ोतरी होने के कारण अनाज मंडी में अब जगह की कमी होने लगी है। खरीद एजेंसियों द्वारा उठान प्रकिया में भी तेजी नहीं लाने से किसानों और आढ़तियों को मंडियों में गेहूं की फसल रखने में दिक्कत होने लगी है। मंडी में बनाए गए शेड के नीचे गेहूं के ढेर लगा दिए गए हैं, जिनको कई दिनों से बोरियों में नहीं भरा गया है। आढ़ती रामनिवास, जगदीश कुमार, रमेश चंद्र, विजय कुमार आदि ने कहा कि अगर उठान प्रक्रिया में तेजी नहीं लाई गई तो दो दिनों के बाद गेहूं को मंडी के बाहर रखना पड़ सकता है।
21 अप्रैल तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील
आमतौर पर 21 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान वीरवार तक मौसम खुश्क तथा दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी व बीच-बीच में हल्के बादल छाए रहेंगे। मगर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से वीरवार रात्रि से शनिवार रात्रि तक जिले में बादलवाही तथा गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होगी। पश्चिमी हरियाणा के जिलों में हवाओं के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होगी।
-डॉ.मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार
उठान में तेजी लाने की जरूरत : भादू
अनाज मंडी में गेहूं की आवक लगातार बढ़ रही है। मगर अभी उठान कार्य धीमा है। उठान में खरीद एजेंसियों को तेजी लाने की जरूरत है ताकि समय पर किसानों को भुगतान किया जा सके। अगर यही हाल रहा तो दो दिन बाद मंडी में गेहूं डालने के लिए जगह नहीं बचेगी।
-जगदीश भादू, प्रधान, अनाज मंडी व्यापार मंडल