{"_id":"67743bb26b39a0b35709e274","slug":"only-60-patwaris-have-the-complete-records-of-the-district-160-are-needed-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-127210-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिले का पूरा रिकाॅर्ड सिर्फ 60 पटवारियों के पास, जरूरत 160 की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिले का पूरा रिकाॅर्ड सिर्फ 60 पटवारियों के पास, जरूरत 160 की
Wed, 01 Jan 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 01 Jan 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
पटवारी के पास काम करवाने वाले लोगों की लगी भीड़। संवाद
फतेहाबाद। बेशक तहसील व पटवारखानों में सहायक नहीं रखने के आदेश जारी कर दिए गए हो, लेकिन जिले में अधिकतर पटवारियों के पास सहायक उपलब्ध है। सरकार की ओर से पत्र जारी होने के बाद से पटवारी अपने सहायक कार्यालय में नहीं बुला रहे हैं।
मंगलवार को जब फतेहाबाद के तहसील कार्यालय व पटवार खाने की पड़ताल तो पटवारियों के पास काम करने वाले सहायक नहीं आए हुए थे। वित्तायुक्त के पत्र के बाद ऐसे पटवारियों में खलबली है। जिनके पास बाहर का कोई व्यक्ति सहायक के तौर पर काम कर रहा है। वहीं, दूसरी ओर जिले में पटवारियों के कुल पद 161 सृजित है, लेकिन जिले में सिर्फ 60 पटवारी ही काम कर रहे हैं। जिले में 101 पटवारियों के पद खाली पड़े है। साथ ही कानूनगो के भी चार पद खली पड़े हैं।
प्रदेश सरकार को शिकायतें मिल रही हैं कि तहसील व पटवारखानों में रजिस्ट्री क्लर्क, पटवारी, कानूनगो व दूसरे राजस्व विभाग के अधिकारी प्राइवेट व्यक्तियों से अपना काम करवा रहे हैं। इससे सरकारी रिकॉर्ड निजी हाथों में जा रहा है। जो भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहा है। फतेहाबाद, रतिया, टोहाना, भट्टू, भूना, जाखल व कुलां सहित जिले में कुल सात तहसील शामिल हैंष पटवारी कागजों में काम चला रहे हैं।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि कई पटवारियों ने अपने स्तर पर सहायक रखे हुए हैं, लेकिन वित्तायुक्त के सख्त पत्र के बाद पटवारियों ने सहायकों को कार्यालय में न आने की हिदायत दी। वहीं पटवारियों क कहना है कि सरकार को या तो पटवारियों की संख्या बढ़ानी चाहिए नहीं आगामी दिनों में आम जनता पटवारियों के कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर होगी।
-- -- -- -- -
एक पटवारी के पास तीन से चार पटवार सर्कल
जिला राजस्व विभाग के अनुसार जिले का पूरा रिकार्ड सिर्फ 60 पटवारियों के पास है। एक पटवारी के पास तीन से चार पटवार सर्कल हैं, ऊपर से सरकार ने निजी सहायक न रखने की सख्त हिदायत दी है। ऐसे में पटवारियों पर काम का दबाव बढ़ जाएगा, जिस कारण आम लोगों को काम करवाने के लिए चक्कर कटाने पड़ेंगे। ऐसे में सरकार को चाहिए कि जल्द पटवारियों के खाली पदों को भरें। वहीं, भूना में काफी समय से नायब तहसीलदार का पद भी काफी समय से खाली पड़ा है।
-- -- -- -- -- -
सरकार की ओर जो सहायक न रखने का आदेश जारी किया है, वो एक प्रकार से ठीक है। लेकिन इससे आम जनता को परेशानी क्योंकि जिले में सिर्फ 60 ही पटवारी काम कर रहे हैं। जिले में 100 ओर पटवारियों की जरूरत है। सरकार को खाली पदों का भरना चाहिए। ताकि आम जनता को कोई परेशानी ना हो।
- सुरेश पटवारी, जिला प्रधान, पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन