फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Only 47 mobile numbers were used in 1373 properties in the district, fear of irregularities

गड़बड़ी की आशंका : जिले में 1373 प्रॉपर्टी में सिर्फ 47 मोबाइल नंबर ही हुए प्रयोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Only 47 mobile numbers were used in 1373 properties in the district, fear of irregularities
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में प्रॉपर्टी टैक्स शाखा
फतेहाबाद। प्रॉपर्टी आईडी बनवाने या फिर उसमें आपत्तियों को ठीक करवाने के लिए कॉमन सर्विस सेंटरों से किए गए ऑनलाइन आवेदनों के दौरान गड़बड़ी की आशंका है। जिले के पांच शहरों में करीब 1373 प्रॉपर्टी आईडी में 47 मोबाइल नंबर ही प्रयोग हुए हैं जबकि सभी में अलग-अलग होने चाहिए थे। नगर निकाय ने अब नगर परिषद और नगर पालिका को पत्र जारी करके निर्देश दिए हैं कि इनकी जांच करके सीएससी संचालक की जगह प्रॉपर्टी आईडी में मालिक का मोबाइल नंबर दर्ज किया जाए।
विज्ञापन

बताया ये भी जा रहा है कि इसमें ऑनलाइन आवेदन के नाम पर सेटिंग का खेल भी हुआ है। सीएससी संचालकों ने ऑनलाइन आवेदन के दौरान मालिक के मोबाइल नंबर दर्ज करने की जगह खुद के मोबाइल नंबर ही दर्ज कर दिए। जिले की बात करें तो रतिया क्षेत्र में सबसे ज्यादा गड़बड़ी हुई है। रिकाॅर्ड के अनुसार 1373 ऐसी प्रॉपर्टी आईडी मिली है। जिसमें केवल 47 मोबाइल नंबर का ही प्रयोग किया गया है। जबकि मालिक के मोबाइल नंबर को दर्ज किया जाना था। अब नगर निकाय द्वारा जो भी सूचना दी जा रही है वह मालिकों तक नहीं पहुंच रही है। वहीं प्रॉपर्टी आईडी को लेकर नगर निकाय कई अन्य गाइडलाइन भी जारी की है। सरकारी प्रॉपर्टी आईडी में संबंधित डीडीओ का मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसके अलावा अगर सोसाइटी की प्रॉपर्टी है तो उसमें मालिक का ही मोबाइल नंबर दर्ज होगा।
विज्ञापन


रतिया में 727 प्रॉपर्टी में 23 मोबाइल नंबर दर्ज
रतिया शहर में प्रॉपर्टी आईडी को लेकर सबसे ज्यादा गड़बड़ी सामने आई है। यहां पर 727 प्रॉपर्टी ऐसी है जिसमें केवल 23 नंबरों का प्रयोग किया गया है। फतेहाबाद शहर में 358 प्रॉपर्टी है जिसमें आठ मोबाइल नंबरों का प्रयोग किया गया है। टोहाना में 161 हैं जहां केवल 8 मोबाइल का प्रयोग किया गया है। भूना में 93 प्रॉपर्टी है उसको ऑनलाइन करने में केवल 6 मोबाइल नंबर प्रयोग हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल नंबर से सर्च हो सकेगी प्रॉपर्टी आईडी
नगर निकाय ये भी चाहता है कि सिटीजन को अगर ऑनलाइन आईडी चेक करनी है और उसे आईडी नहीं पता है तो वह मोबाइल नंबर के द्वारा चेक कर सकता है। अगर आईडी में उसका मोबाइल नंबर ही दर्ज नहीं होगा तो वह ढूंढ नहीं पाएगा। ऐसे में अब नगर परिषद अधिकारियों को संदिग्ध मोबाइल नंबरों को रिमूव करवाकर असली प्रॉपर्टी मालिक के नंबर दर्ज करवाने होंगे। अहम बात यह है कि मोबाइल नंबर के जरिए प्रॉपर्टी आईडी सर्च करनी भी आसान होगी।


इन शहरों की प्रॉपर्टी आईडी में मिले संदिग्ध मोबाइल नंबर
शहर
प्रॅापर्टी आइडी मोबाइल नंबर
रतिया
727
23
फतेहाबाद 358

8
टोहाना

161

8
भूना

93

6
जाखल

34

2
कोट
प्रॉपर्टी आईडी में मालिक का नाम ही दर्ज होना चाहिए। अगर किसी प्रॉपर्टी में मालिक का मोबाइल नंबर दर्ज नहीं है तो वह ऑनलाइन आपत्ति लगाकर ठीक करवा सकता है।
-ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed